Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Worldwide Collection: हाउसफुल 5 का बड़ा धमाका, बजट वसूलने से सिर्फ इतनी दूर अक्षय कुमार की फिल्म

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 03:37 PM (IST)

    Housefull 5 Worldwide Collection कॉमेडी जॉनर की हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 9 दिन के अंदर जबरदस ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. भारत में 100 करोड़ के पार पहुंची हाउसफुल 5
    2. 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी हाउसफुल 5
    3. हाउसफुल 5 को 240 करोड़ रुपये में बनाने की चर्चा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के महज 9 दिनों के भीतर ही दुनियाभर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, खासकर रेड 2 (174 नेट इंडियन कलेक्शन) जैसी बड़ी फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़कर हाउसफुल 5 ने अपनी सफलता का डंका बजा दिया है।

    दर्शकों को लंबे समय से इस फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी का इंतजार था और हाउसफुल 5 ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपनी शानदार कॉमेडी, जबरदस्त एक्शन और सितारों से सजी कास्ट के दम पर दर्शकों को खूब हंसा रही है। आलम यह है कि न केवल भारत बल्कि फिल्म का क्रेज दुनियाभर में भी खूब देखने को मिल रहा है।

    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    हाउसफुल 5 इसी साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 9 दिनों के अंदर इस फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 136 करोड़ के ऊपर कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर में कारोबार 200 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है। मेकर्स ने हाउसफुल 5 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का डाटा शेयर किया है। इसके मुताबिक, 8 दिन के अंदर मूवी ने धांसू कलेक्शन कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Collection Day 7: हाउसफुल 5 की 'Laal Pari' ने वीकडे पर भरी ऊंची उड़ान, जमकर छापे करारे नोट

    Photo Credit - Instagram

    साजिद नाडियाडवाला के लेटेस्ट डाटा के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने 8 दिन के अंदर दुनियाभर में 212.76 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। आठवें दिन फिल्म ने ओवरसीज में 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

    इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ओवरसीज कलेक्शन
    पहला दिन 28.73 करोड़ 11.11 करोड़
    दूसरा दन 38.20 करोड़ 13.1 करोड़
    तीसरा दिन 41.41 करोड़ 9.8 करोड़
    चौथा दिन 15.51 करोड़ 3.75 करोड़
    पांचवां दिन 13.08 करोड़ 3.40 करोड़
    छठा दिन 11.09 करोड़ 2.55 करोड़
    सातवां दिन 8.85 करोड़ 2.05 करोड़
    आठवां दिन 7.78 करोड़ 2.35 करोड़

    हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट

    अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े और डीनो मोरिया जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 240 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अब देखना होगा कि यह अपना बजट वसूल कर पाएगी या नहीं।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Collection Day 8: फ्राइडे टेस्ट में छाए अक्षय कुमार! हाउसफुल 5 की कमाई देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका