Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office: बॉलीवुड पर साउथ पड़ा भारी, जानिए क्या कहता है 'हिंदुस्तानी 2' और Sarfira का बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन?

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 06:46 PM (IST)

    Box Office Prediction इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की भिड़ंत देखने को मिलेगा। एक तरफ अक्षय कुमार की सरफिरा (Sarfira) है और दूसर ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर सरफिरा-हिंदुस्तानी 2 की भिड़ंत (Photo Credit-X)
    बॉक्स ऑफिस पर सरफिरा-हिंदुस्तानी 2 की भिड़ंत (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. हिंदुस्तानी 2 और सरफिरा का बॉक्स ऑफिस क्लैश
    2. अक्षय कुमार की साल की दूसरी फिल्म सरफिरा
    3. पहले दिन दोनों फिल्में कमा सकती हैं इतने करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर बार की तरह इस बार भी शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फ्राइडे यानी कल बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा की मूवीज के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। एक तरफ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) साल की अपनी दूसरी फिल्म सरफिरा लेकर आ रहे हैं। तो दूसरी ओर तमिल के दिग्गज कलाकार कमल हासन (Kamal Haasan) अपनी बहुचर्चित मूवी हिंदुस्तानी 2 से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 

    इस बीच हम आपको इन दोनोंं फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि रिलीज के पहले दिन सरफिरा और हिंदुस्तानी 2 (Indian 2) में से कौन सबसे अधिक कमाई कर सकता है। 

    सरफिरा 

    स्टार कास्ट- अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल

    निर्देशक- सुधा कोंगरा

    भाषा- हिंदी

    बॉक्स ऑफिस पर बड़े मियां छोटे मियां जैसी मेगा बजट फिल्म के बुरी तरह से असफल होने के बाद अक्षय कुमार सरफिरा लेकर आ रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। अक्षय के अलावा सरफिरा में राधिका मदान और परेश रावल जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद होंगे।

    ये भी पढ़ें- Sarfira Review: कहानी एक 'सरफिरे' की, जिसने आम आदमी को भी हवाई जहाज में बिठा दिया, अक्षय कुमार की जोरदार वापसी

    मूवी की कहानी भारत की सबसे सस्ती फ्लाइट के इर्द-गिर्द घूमती है। बात करें सरफिरा के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अक्षय कुमार की ये फिल्म रिलीज के पहले दिन करीब 3-5 करोड़ की कमाई कर सकती है।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार खबर लिखे जाने तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अभी तक 35 लाख का कारोबार कर लिया है और 17 हजार टिकटें भी बुक हो गई हैं। 

    हिंदुस्तानी 2

    स्टार कास्ट- कमल हासन, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत

    निर्देशक- एस शंकर

    भाषा- तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम, कन्नड़

    साउथ सिनेमा के मेगा सुपरस्टार कमल हासन कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह साल 1996 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म हिंदुस्तानी के सीक्वल को लेकर आ रहे हैं। इस मूवी में कमल के साथ एक्टर सिद्धार्थ और एक्ट्रेस रकुल प्रीत के अलावा कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

    देश से भ्रष्टाचार का खात्मा करने के मुद्दे पर फिल्म की कहानी बेस्ड है। साउथ के फेमस निर्देशक एस शंकर ने इसका निर्देशन किया है। हिंदुस्तानी 2 रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8-10 से करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इंडियन 2 की 4 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो गई है और एडवांस बुकिंग में इस मूवी ने करीब 7 करोड़ का करोबार कर लिया है। इस हिसाब से फिलहाल ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस बैटल हिंदुस्तानी 2 जीतती नजर आ रही है। 

    ये भी पढ़ें- Indian 2: कानूनी पचड़े में फंसी Kamal Haasan की 'इंडियन 2', रिलीज पर रोक लगाने की मांग