यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Insidious The Red Door Collection: भारत में 'इनसिडियस 5' ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, जानें ओपनिंग कलेक्शन
Insidious The Red Door Box Office Collection हॉरर फिल्म इनसिडियस द रेड डोर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। भारत में 6 जुलाई को रिलीज हुई इनसिडिस 5 ने ...और पढ़ें

HighLights
- भारत में पहले दिन 'इनसिडियस 5' की धूम
- 'इनसिडियस 5' ने बॉक्स ऑफिस पर किया अच्छा कलेक्शन
- जानें भारत में 'इनसिडियस 5' का पहले दिन का कलेक्शन
नई दिल्ली, जेएनएन। Insidious The Red Door Box Office Collection Day 1: साल 2023 में सिनेमाघरों में खूब चहल-पहल है। कई बड़ी फिल्में थिएटर्स में रिलीज हुईं, कुछ ने शानदार कलेक्शन किया और कुछ फुस्स साबित हुईं। इस साल कई जॉनर की फिल्में आईं, लेकिन हॉरर मूवीज का क्रेज थोड़ा ज्यादा देखने को मिला।
भारतीय फिल्म '1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट' और हॉलीवुड फिल्म 'द पोप्स एक्सोरसिस्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। कम स्क्रीन्स के बावजूद इन हॉरर फिल्मों का बिजनेस बढ़िया रहा। अब बारी है 'इनसिडियस द रेड डोर' की।
भारत में रिलीज हुई 'इनसिडियस द रेड डोर'
पैट्रिक विल्सन की निर्देशित 'इनसिडियस द रेड डोर' (Insidious The Red Door) 6 जुलाई 2023 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये कहना गलत नहीं होगा कि पहले ही दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की। 'इनसिडियस द रेड डोर' का ओपनिंग डे का कलेक्शन कई हालिया फिल्मों के मुकाबले अच्छा रहा।
'इनसिडियस द रेड डोर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया की 'इनसिडियस द रेड डोर' के पहले दिन का कलेक्शन 2.10 करोड़ रुपये रहा। यह इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है, जिसे भारत में इतना अच्छा ओपनिंग कलेक्शन मिला। इस फ्रेंचाइजी की चार फिल्मों को जनता का भरपूर प्यार मिला था, ऐसे में पांचवीं फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब थे, जिसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जा सकता है।
खबरें और भी
किन भाषाओं में रिलीज हुई 'इनसिडियस द रेड डोर'?
हॉरर मूवीज के दीवाने 'इनसिडियस' फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों के लिए पागल हैं। इस बार भारत के थिएटर्स में रूह कंपा देने वाली फिल्म 'इनसिडियस द रेड डोर' को चार भाषाओं में रिलीज किया गया है। आप थिएटर्स में इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकते हैं।
क्या है 'इनसिडियस 5' की कहानी?
'इनसिडियस 5' की कहानी पुराने भूतों की वापसी पर दिखाया गया है। जॉश और उसके बेटे डॉल्टन के सामने फिर से वे भूत आ जाते हैं, जिन्हें पहले जॉश ने खत्म कर दिया था। वे फैसला करते हैं कि वे दोनों अब हमेशा के लिए उन्हें खत्म कर देंगे।
बता दें कि साल 2011 में 'इनसिडियस' रिलीज हुई थी, जो बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक थी। इसकी चौथी फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।