Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaat Collection Day 17: ‘जाट’ के ट्रक ने पकड़ी रफ्तार! नई रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़कर छापे इतने करोड़

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 09:38 PM (IST)

    सनी देओल (Sunny Deol) का नाम बॉलीवुड के चुनिंदा दमदार एक्टर की लिस्ट में सबसे ऊपर शामिल किया जाता है। 10 अप्रैल को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट सिनेमाघ ...और पढ़ें

    जाट फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    जाट फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. जाट फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. 17वें दिन सनी देओल की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
    3. नई रिलीज फिल्में नहीं कर पाई जाट का सामना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाट फिल्म में सनी देओल के ढाई किलो के हाथ से बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने टक्कर ली। दोनों के ही काम को सिनेमा प्रेमियों ने पसंद किया। क्रिटिक्स से भी फिल्म को तारीफ मिली। इसके साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन हाल ही में रिलीज हुई तमाम फिल्मों से बेहतर रहा है। फिल्म के म्यूजिक, एक्शन और दमदार एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है।

    फिल्म की सफलता का अंदाजा उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। गोपीचंद मलिनेनी की निर्देशित जाट की कहानी और सनी देओल का स्टारडम फिल्म के लिए लकी साबित हुआ। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसकी कमाई का ग्राफ कई बार ऊपर-नीचे हुआ है। 16वें दिन कलेक्शन में गिरावट आने के बाद वीकेंड आते ही फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।

    जाट का 17वें दिन का कलेक्शन

    सनी देओल के फैंस को जाट फिल्म के डायलॉग काफी पसंद आए हैं। मूवी में एक्शन और बीच-बीच में कॉमेडी के सीन्स भी देखने को मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने भारत में 9.5 करोड़ से शुरुआत की। इसके बाद पहले सप्ताह में फिल्म का कुल कलेक्शन 61.65 करोड़ तक पहुंच गया। दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद फिल्म ने 19.1 करोड़ की कमाई की। अब सनी पाजी की मूवी तीसरे हफ्ते में प्रेवश कर चुकी है।

    ये भी पढ़ें- Jaat Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ ने दिखाया दम! शुक्रवार को बदल दिए कमाई के समीकरण

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 17वें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस आंकड़े में बदलाव भी हो सकता है। कुल कमाई की बात करें, तो मूवी ने अभी तक 82.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि यह 100 करोड़ क्लब में कब तक जगह बना पाती है।

    खबरें और भी

    लेटेस्ट रिलीज फिल्मों को टक्कर दे रही है जाट

    सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म पर विवादों का भी कोई खास असर नहीं पड़ा। हाल ही में मूवी के एक चर्च सीन पर विवाद खड़ा हुआ था। बाद में मेकर्स ने इस सीन को हटाने की बात कहते हुए माफी मांगी। दरअसल, यह सीन रणदीप हुड्डा का था, जिसमें वह चर्ज के अंदर हिंसा करते नजर आते हैं।

    जाट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई ग्राउंड जीरो और केसरी चैप्टर 2 को भी टक्कर देती नजर आ रही है। संभावना जताई जा रही थी कि यह फिल्म नई फिल्मों के आने के बाद कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। खैर, लोगों के बीच जाट का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

    ये भी पढ़ें- Jaat Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर चला Sunny Deol का ढाई किलो का हाथ, दुनियाभर में कमाई से जमाई धाक