Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaat Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ का कब्जा! सनी देओल की फिल्म ने दूसरे ही दिन चटाई 'सिकंदर' को धूल

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 10:09 PM (IST)

    बॉलीवुड में दमदार एक्शन करने के लिए सनी देओल जाने जाते हैं। साल 2023 में रिलीज हुई उनकी गदर 2 सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद अब एक्टर की मोस्ट अवेटेड ...और पढ़ें

    जाट के दूसरे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    जाट के दूसरे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की जाट
    2. फिल्म को मिली इतने करोड़ की ओपनिंग
    3. जाट फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल का नाम उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल है, जिनकी फिल्म का हर सीन रियल लगता है। सिनेमा प्रेमी मूवी को देखने के दौरान उनके किरदार को असल जिंदगी से जोड़कर देखने लग जाते हैं। अब लंबे इंतजार के बाद सनी देओल (Sunny Deol) एक दमदार फिल्म के साथ सिनेमाघरों में आए हैं। फिल्म का नाम जाट है और इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। सनी पाजी फिल्म में है, तो जबरदस्त एक्शन सीन होना स्वाभाविक बात है।

    10 अप्रैल 2025 को इस साल की मच अवेटेड फिल्म जाट रिलीज हुई। इसके प्रमोशन में फिल्म की कास्ट से लेकर मेकर्स ने काफी मेहनत की थी। ऐसे में पहले ही अनुमान लग गया था कि इसे बड़ी ओपनिंग मिलेगी। इसके अलावा, फिल्म की रिलीज डेट को सोच-समझकर रखा गया है। गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में फिल्म को उतारा गया है और इससे वीकेंड तक जाट को मजबूत पकड़ बनाने का समय मिलेगा। इससे पहले अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को भी शुक्रवार से एक दिन पहले रिलीज किया गया था और उसकी कमाई ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आइए अब जाट के दूसरे दिन का कलेक्शन देखते हैं।

    जाट का दूसरे दिन का कलेक्शन

    ओपनिंग डे पर गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। गुरुवार के हिसाब से कमाई को बेहतर माना जा सकता है, क्योंकि छुट्टी के अभाव में ज्यादातर लोग वीकेंड का इंतजार करते हैं। ऐसे में पहले दिन फिल्म ने भारत में 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया। 

    ये भी पढ़ें- Jaat Box Office: पहले दिन Sunny Deol की जाट ने उड़ाया गर्दा, 12 फिल्मों को रौंदकर हथिया लिया सिंहासन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक जाट मूवी ने 5.35 करोड़ का कलेक्शन (Jaat Collection Day 2) कर लिया है। हालांकि, इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है। अगर कुल मिलाकर देखें, तो दो दिनों के अंदर जाट ने कुल 14.85 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली है।

    खबरें और भी

    कैसा होगा सनी देओल की फिल्म का भविष्य?

    जाट फिल्म के आते ही सलमान खान की सिकंदर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मूवी को दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अब सवाल खड़ा होता है कि फिल्म किसी बड़े कलेक्शन क्लब में कब तक शामिल हो पाएगी। दरअसल, जाट को बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह एक सकारात्मक प्वाइंट है कि आगामी दिनों में इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिल्म का भविष्य काफी हद तक वीकेंड के बाद साफ हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Jaat vs Gadar 2: वन टाइम वंडर बनकर रह गए सनी? तारा सिंह की गड्डी की तरह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जाट का बुलडोजर