Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaat Collection Day 22: ‘जाट’ के साथ हुआ खेल! 22वें दिन की कमाई देखकर खुद हैरान हो जाएंगे सनी देओल?

    Updated: Thu, 01 May 2025 09:23 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी को लेकर काफी बज बना हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुर ...और पढ़ें

    जाट फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    जाट फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सनी देओल की जाट फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. जाट ने 22वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
    3. नई फिल्मों ने क्या बिगाड़ा जाट का खेल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो सनी देओल अपनी फिल्मों के बेहतरीन किरदारों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज जाट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके ढाई किलो के हाथ से सीधा पंगा रणदीप हुड्डा ने किया है। दरअसल, वह राणातुंगा विलेन के रोल में नजर आए हैं। यह बात सच है कि रणदीप ने खलनयाक की भूमिका को बेहतरीन ढंग से अदा किया है। क्रिटिक्स से भी फिल्म को तारीफ मिली, लेकिन समय के साथ अब फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है।

    गोपीचंद मलिनेनी की निर्देशित जाट कुछ समय पहले विवादों में घिर गई थी। रणदीप हुड्डा के चर्च से जुड़े एक सीन पर ईसाई समुदाय के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मेकर्स ने उचित कार्रवाई करते हुए सीन को हटाने की जानकारी दी और लोगों से विवादित सीन के लिए माफी भी मांगी। डायरेक्टर ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कोई प्रोड्यूसर लोगों को नाराज नहीं करना चाहता है, क्योंकि वह फिल्म दर्शकों के लिए ही बनाता है।

    जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सनी देओल की जाट ने शुरुआती दिनों में हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों को टक्कर दी। अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 पर करीब एक सप्ताह तक सनी देओल की फिल्म भारी पड़ी, लेकिन 19 दिन पूरे होने के बाद जाट की कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी हो गया।

    ये भी पढ़ें- Jaat Box Office Day 21: हे हरि राम ये क्या हुआ! बुधवार को जाट के छूटे पसीने, Raid 2 ने तोड़ा सबसे बड़ा सपना

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक जाट फिल्म ने 17 लाख का कलेक्शन किया है, जो सनी देओल के स्टारडम के हिसाब से काफी कम है। हालांकि, इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है। इसके बाद भी कमाई का आंकड़ा काफी कम है। इससे पहले 21वें दिन मूवी ने 49 लाख का कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    क्या 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी फिल्म?

    सनी देओल की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई। वहीं, कुल 22 दिनों में फिल्म ने भारत में 87.01 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी।

    अगर आगामी दिनों में कमाई में उछाल आता है, तो ऐसा संभव हो सकता है। जाट फिल्म धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर चलने लगी, तो शायद इस क्लब में शामिल होना समय के साथ मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि आगामी दिनों में नई फिल्में रिलीज होंगी। ऐसे में लोगों के पास दूसरी फिल्मों को देखने का ऑप्शन भी होगा।

    ये भी पढ़ें- Jaat के 'सोमुलू' के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, Viineet Kumar Siingh ने प्रेग्नेंट पत्नी संग शेयर की फोटोज