Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaat Box Office Day 6: मंगल को जाट ने खेला कमाई का जबरदस्त दंगल, वीक डे कलेक्शन ने चौंकाया

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 10:13 PM (IST)

    Jaat Collection Day 6 फिल्म जाट इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर इस मूवी अपनी मजबूत ...और पढ़ें

    जाट मूवी लेटेस्ट कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    जाट मूवी लेटेस्ट कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jaat Box Office Collection Day 6: बीते 10 अप्रैल को फिल्म जाट को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया गया। तकरीबन 2 साल के बाद सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने इस मूवी के जरिए सिनेमा जगत में वापसी की है और ये कमबैक फिलहाल यादगार बनता दिख रहा है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर जाट रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

    ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद नॉन हॉलिडे में भी जाट ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसका अंदाजा आप फिल्म के छठे दिन के हैरान करने वाले कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

    मंगल को जाट की कमाई का दंगल 

    सोमवार को अंबेडकर जयंती का पूरा फायदा जाट ने उठाया था। ऐसे में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भी जाट एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भरती हुई नजर आएगी और अब हुआ भी कुछ ऐसा ही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले मंगलवार को जाट ने करीब 5.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, जो वीक डे के हिसाब से काफी असरदार आंका जा रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Jaat: क्या है सनी देओल की जाट की सफलता का राज? 5 कारणों से मास-एक्शन थ्रिलर में निकली सबकी बाप

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    छुट्टियों का समय बीतने के बाद अगर कोई फिल्म वर्किंग डे में भी इतने नोट छापती है तो ये उसके लिए पॉजिटिव साइन हैं। छठे दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब सनी देओल की जाट का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ के आंकड़े के पार हो गया है। जिसे देख मेकर्स को राहत की सांस आएगी। 

    जाट डे पर डे कलेक्शन ग्राफ 

       दिन      कलेक्शन
      पहला दिन    9.62 करोड़
      दूसरा दिन    7 करोड़
      तीसरा दिन    9.95 करोड़
      चौथा दिन    14.05 करोड़
      पांचवा दिन     7.30 करोड़
       छठा दिन     5.75 करोड़
        कुल      53.67 करोड़

    इस ग्राफ को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जाट की कमाई का सिलसिला चला है। जाट के सामने 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की बड़ी चुनौती है, जो फिलहाल आसान नजर नहीं आ रही है। उसके लिए सनी देओल की इस मूवी के लिए ये सप्ताह बेहद अहम साबित होगा। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Jaat Ban: बैन होगी जाट? इस सीन को लेकर विवादों में घिरी सनी देओल की फिल्म