विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaat Vs Kesari Chapter 2: सनी या अक्षय कौन है बॉक्स ऑफिस का असली किंग? इस तारीख के कलेक्शन से हो गया फाइनल

Published: Tue, 22 Apr 2025 05:49 PM (IST)

अप्रैल के महीने में बॉक्स ऑफिस पर दो सुपरस्टार के बीच टक्कर हुई। एक तरफ एक्शन के बादशाह सनी देओल ...और पढ़ें

केसरी 2 और जाट में से कौन है बॉक्स ऑफिस का बादशाह/ फोटो- Jagran Graphics
केसरी 2 और जाट में से कौन है बॉक्स ऑफिस का बादशाह/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. सनी देओल-अक्षय कुमार इस सुपरस्टार का हुआ सिंहासन?
  2. इस तारीख से तय हो गया अप्रैल का बॉक्स ऑफिस 'किंग'
  3. एक हफ्ते के गैप में रिलीज हुईं दो सुपरस्टार्स की फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर जब भी दो बड़ी फिल्में आती हैं, तो उनमें से एक को तारीफों के बावजूद नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसा ही कुछ अप्रैल में दो बड़ी फिल्मों के बीच हुआ है। ये दो मूवीज हैं अक्षय कुमार की केसरी 2 और सनी देओल की जाट है। 10 अप्रैल को जहां सिनेमाघरों में एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' ने दस्तक दी, तो उसी के एक हफ्ते बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी 'जलियांवाला बाग हत्याकांड' की कहानी 'केसरी चैप्टर 2' में बताते हुए सिनेमाघरों में आए। 

खास बात ये है कि इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों की सराहना मिली है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की सिंगल डेज कलेक्शन की जानकारी तो आपको मिल रही है, लेकिन आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको शुरुआती चार दिनों के हिसाब से बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर 'जाट' और 'केसरी चैप्टर-2' में से कौन बैठी है, इसके बारे में बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के साथ पूरी डिटेल देंगे: 

केसरी 2 या जाट पहले चार दिनों में कमाई में कौन आगे? 

किसी भी फिल्म का भविष्य पहले वीकेंड के बाद सोमवार को ही हो जाता है। अगर फिल्म सोमवार को अच्छा कमा गई, तो उसे बॉक्स ऑफिस के तख्त से हिलाना मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण छावा है, जिसकी शुरुआत अच्छी हुई थी और अभी तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। जाट और केसरी 2 में से बात करें तो शुरुआती चार दिनों के हिसाब से कौन आगे है इसका हिसाब किताब आंकड़ों के साथ देखिए: 

यह भी पढ़ें: Jaat ने हिला डाला 'तारा सिंह' का सिहांसन, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में Gadar का कर दिया पत्ता साफ

jaat vs kesari 2 box office

Photo Credit- Instagram

सैकनलिक. कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, अगर दोनों ही फिल्मों के शुरूआती कलेक्शन पर नजर डाले तो गुरुवार को रिलीज हुई जाट ने पहले दिन 9.5 करोड़ से शुरुआत की थी, इसके बाद शुक्रवार को 7 करोड़, शनिवार को 9.75 और रविवार को 14 करोड़ का कलेक्शन किया था।

जाट कलेक्शन (4 Days) केसरी चैप्टर 2 (4 Days)
9.5 करोड़ 7.75 करोड़
7 करोड़ 9.75 करोड़
9.75 करोड़ 12 करोड़
14 करोड़  4.5 करोड़
टोटल- 40.25 करोड़ टोटल - 34 करोड़

वहीं केसरी चैप्टर 2 की अगर बात की जाए तो अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़, दूसरे दिन 9.75 करोड़, तीसरे दिन 12 और चौथे दिन 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया। 

Photo Credit- Instagram

केसरी 2 और जाट में से किसके हाथ में है सत्ता? 

केसरी चैप्टर 2 और जाट के कलेक्शन की बात करें तो इस वक्त बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर जो सुपरस्टार जमकर बैठा हुआ है, वह सनी देओल हैं। केसरी 2 को प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म पीछे रह गई है। खैर कहते हैं समय बदलने में देर नहीं लगती, आने वाले समय में हो सकता है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में उठ जाए। 

यह भी पढ़ें: Jaat Collection Day 12: ‘जाट’ नहीं झुकता! 12वें दिन सनी देओल की फिल्म ने केसरी 2 की नाक नीचे से उड़ाई मोटी रकम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।