यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jaat Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर गरजा 'जाट', 19 दिन में ही Sunny Deol की फिल्म ने कर ली इतनी तगड़ी कमाई
Jaat Worldwide Box Office Collection सनी देओल स्टारर फिल्म जाट का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई तो रिकॉर्ड तोड़ ही ...और पढ़ें

HighLights
- 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी जाट मूवी
- गोपीचंद ने जाट से बॉलीवुड में किया डेब्यू
- पुष्पा 2 के मेकर्स ने जाट का किया है निर्माण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) 80 के दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है। उन्हें सिनेमा में पांच दशक से ज्यादा हो गया है और आज भी उनका चार्म बरकरार है। गदर 2 की तबाही के बाद इन दिनों वह जाट के साथ बॉक्स ऑफिस पर हुकूमत कर रहे हैं।
सनी देओल की फिल्म जाट को पैन इंडिया लेवल पर बनाया गया है, लेकिन इसे रिलीज हिंदी में किया गया। फिल्म की कहानी एक जाट की है जो एक सॉरी के लिए खलनायक राणातुंगा का सिंहासन हिला देता है। पेशे से आर्मी ऑफिसर और दिल से जाट बने सनी देओल ने एक्शन के मामले में एक बार फिर सिनेमाघरों में फैंस को सीटी बजवाने पर मजबूर कर दिया।
दुनियाभर में जाट का राज
सनी देओल की फिल्म जाट को क्रिटिक्स और दर्शक से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है। पुष्पा 2 के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म जाट ने दुनियाभर में कब्जा कर लिया है। फिल्म का कारोबार भारत में भले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए मशक्कत कर रहा है लेकिन दुनियाभर में उसने कब का यह मुकाम हासिल कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Collection Day 18: 'केसरी 2' के गले की फांस बनी 'जाट', 18वें दिन गदर मचाकर ही माने सनी देओल
जाट का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित फिल्म जाट ने 19 दिन के अंदर विदेशों में 14 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है जबकि भारत में जाट का ग्रॉस कलेक्शन 100.35 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से सनी देओल की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 114.35 करोड़ रुपये हो गया है।
खबरें और भी
Photo Credit - Instagram
भारत में जाट का चार्म पड़ रहा फीका
बात करें इंडिया नेट कलेक्शन की तो जाट ने भारत में 19 दिन के अंदर नेट 85.62 करोड़ रुपय का बिजनेस कर लिया है। पिछले कुछ समय से फिल्म करोड़ों में नोट छाप रही है, लेकिन मंडे टेस्ट को यह लड़खड़ा गई और कमाई लाखों में सिमट गई। जाट ने 19वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, रविवार को कमाई 2 करोड़ और शनिवार को 1.4 करोड़ रुपये थी।