रविवार को Jailer 2 ने अपनी कमाई से लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में खेली तूफानी पारी
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसने चार दिनों में दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
HighLights
'जेलर 2' ने 4 दिनों में किया शानदार कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा
रजनीकांत की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) की मच अवेटेड सीक्वल 'जेलर 2' (Jailer 2) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। एक्टर ने इस मूवी से टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी की है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कहीं भी धीमी पड़ती नहीं दिख रही है।
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन एंटरटेनर को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की अच्छी चर्चा का असर इसके शानदार आंकड़ों पर भी दिख रहा है, और यह रिलीज के महज चार दिनों के भीतर ही दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है।
पहले दिन की शानदार कमाई
बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसी के साथ इसके दूसरे दिन का कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन ये कमाई 47.25 करोड़ रुपये हुई।

वही रविवार यानी चौथे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और मूवी ने 55.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब पांचवे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने अभी तक 48 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
दुनियाभर में दोगुनी स्पीड से बढ़ा कलेक्शन
इस हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 की कमाई 200.38 करोड़ रुपये पहुंच गई है। जबकि भारत में इसका नेट ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दुनियाभर में भी जेलर 2 अपनी कमाई का परचम लहरा रही है।
फिल्म ने विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दिन इसने विदेशों में अनुमानित 40 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 190 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह वर्ल्डवाइड इसने 424.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
-1792377633047.webp)
'जेलर 2' की कहानी 2023 की फिल्म की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है। पहली फिल्म में, रजनीकांत द्वारा निभाए गए मुथुवेल पांडियन ने विनायकन द्वारा निभाए गए वर्मन को मार दिया था। उस समय उसे चेतावनी दी गई थी कि मूर्तियों की तस्करी करने वाला एक बड़ा नेटवर्क उसे अपना निशाना बना सकता है। आगे की कहानी यही से दिखाई गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।