रजनीकांत की Jailer 2 की दुनियाभर में आतिशबाजी जारी, 750 करोड़ी बनने से चंद कदम दूर थलाइवा की फिल्म
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और जल्द ही 750 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने वाली है।
-1793071703532_m.webp)
जेलर 2 ने दुनियाभर में की शानदार कमाई
HighLights
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का शानदार कलेक्शन
रजनीकांत ने अपनी ही '2.0' को छोड़ा पीछे
दुनियाभर में 750 करोड़ के करीब कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth ) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) दशहरे से कुछ समय पहले 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते से भी ज्यादा समय हो गया है और इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर नहीं आ रही।
रजनीकांत अभिनीत और नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने '2.0' को पीछे छोड़ते हुए, अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। यह फिल्म अब दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है।
पहले दिन की थी धमाकेदार ओपनिंग
जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला था। अपने पहले हफ्ते में ही इसने 334.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब इसे बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे हो चुके हैं।

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 'जेलर 2' ने भारत में 12वें दिन 9.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे इसकी कुल घरेलू नेट कमाई 408.15 करोड़ रुपये हो गई है।
दुनियाभर में लहराया परचम
विदेशों से होने वाली कमाई को मिलाकर, रजनीकांत की इस फिल्म ने दुनिया भर में 733.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसमें सबसे अधिक कमाई तमिल वर्जन से हुई जहां मूवी ने 4,518 शो से 5.65 करोड़ रुपये की कमाई की। तेलुगु वर्जन ने 1,771 शो से 2 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन ने 3,949 शो से 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की। कन्नड़ वर्जन ने 212 शो से 40 लाख रुपये कमाए।
-1793072272380.webp)
रविवार को 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया, इसने रजनीकांत की फिल्म '2.0' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2018 की इस साइंस-फिक्शन फिल्म ने दुनिया भर में 691 करोड़ रुपये की कमाई की थी और आठ सालों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम रखा था।
फिल्म में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी की है। इस बार कहानी आगे बढ़ने के साथ ही दिग्गज अभिनेता के किरदार को नए दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। इसे वहीं से आगे बढ़ाया गया है जहां पिछली कहानी खत्म हुई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।