विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रजनीकांत की Jailer 2 की दुनियाभर में चांदी, 500 करोड़ पार पहुंची फिल्म;सिर्फ 8 दिनों में किया कमाल

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:11 AM (IST)

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

HighLights

  1. जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

  2. 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

  3. 500 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत (Rajinikanth) की एक्शन ड्रामा जेलर 2 (Jailer 2) शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म पहले ही हफ्ते में जबरदस्त कमाई करते हुए दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। एडवांस बुकिंग में इसने जो तेजी दिखाई वो बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आई।

फिल्म ने मात्र 6 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसके आगे अब ‘धुरंधर 2’ और ‘दृश्यम 3’ हैं।

पहले ही दिन की थी शानदार कमाई

फिल्म के कलेक्शन पर ध्यान दें तो मूवी ने पहले हफ्ते 59.70 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। दूसरे दिन का कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये रहा। वही वीकडे में भी इसका कलेक्शन धड़ल्ले से आगे बढ़ रहा है। यही वजह है कि मूवी ने एक हफ्ता पूरा होने से पहले घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 317.20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 371.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

jailer 2

वहीं दुनियाभर में भी जेलर 2 के फैंस देखने को मिले। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में सिर्फ 8 दिनों के भीतर 582.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है।

दुनियाभर में चला थलाइवा का जादू

साल 2025 में रिलीज हुई रजनीकांत की 'कुली' ने दुनिया भर में 518 करोड़ रुपये की कमाई की है। दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ, 'जेलर 2' भी इस क्लब में शामिल हो गई है। अब इस फिल्म के सामने अगली चुनौती दूसरे वीकेंड में भी अपनी कमाई को बनाए रखने की है और यह देखना होगा कि यह अपनी पिछली फिल्म के कुल लाइफटाइम कलेक्शन के कितने करीब पहुंच पाती है।

jailer 2 (2)

नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित,'जेलर 2' में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर हो चुके जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी करते हैं।

कहानी में दिखाया गया है कि कैसे अंडरवर्ल्ड से आया एक नया खतरा उनके शांत जीवन में खलल डाल देता है, जिसके चलते उन्हें अपने परिवार और अपनी विरासत की रक्षा के लिए वापस अपने पुराने अंदाज में लौटना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- दशहरा से पहले चमकी 'थलाइवा' की किस्मत, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई में 'राजा' बनी Rajinikanth की जेलर 2

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Jailer 2 की आंधी, रजनीकांत की फिल्म की विदेशों में हुई बल्ले-बल्ले; तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।