Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jailer Box Office 5th Day: साउथ में 'जेलर' का बवंडर, 'गदर 2' की तरह बना रही है रिकॉर्ड

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 11:43 AM (IST)

    Jailer Box Office 5th Day गदर 2 जिस तरह से हिंदी में एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है ठीक उसी तरह साउथ में 72 साल के रजीनकांत की फिल्म जेलर धमाल मचा रह ...और पढ़ें

    Jailer Box Office 5th Day Collection - दुनियाभर में 300 करोड़ के पार रजनीकांत की फिल्म। Photo- Imdb
    Jailer Box Office 5th Day Collection - दुनियाभर में 300 करोड़ के पार रजनीकांत की फिल्म। Photo- Imdb

    HighLights

    1. रजीनकांत की फिल्म 'जेलर' का जलवा
    2. 'गदर 2' की तरह ही कर रही है दमदार बिजनेस
    3. वर्ल्डवाइड 'जेलर' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jailer Box Office 5th Day: हिंदी में जहां सनी देओल की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है, तो वहीं साउथ में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' धमाल मचा रही है। जेलर 'गदर 2' और OMG 2 से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    तमन्ना भाटिया और साउथ स्टार रजनीकांत स्टारर इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया। हालांकि, हिंदी में तो ये फिल्म ठीक ठाक बिजनेस कर रही है, लेकिन साउथ सिनेमा में ये फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। पांच दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    इंडिया में सभी भाषाओं में 'जेलर' की हुई इतनी कमाई

    थलाइवा रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' इंडिया में पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और धीरे-धीरे अब ये फिल्म 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। हिंदी में ये फिल्म 'गदर 2' के आने के बाद अपना जलवा दिखाने में भले ही नाकामयाब रही हो, लेकिन साउथ में 'जेलर' की सफलता का डंका बज रहा है।

    रिलीज के पांचवें दिन 'जेलर' ने ओरिजनल भाषा तमिल में सोमवार को टोटल 22 करोड़ के करीब बिजनेस किया। फिल्म का तमिल में अब तक टोटल कलेक्शन 143.8 करोड़ तक पहुंच चुका है, इसके अलावा तेलुगु में फिल्म ने मंडे को 6 करोड़, कन्नड़ में 35 लाख और हिंदी में महज 3 लाख का बिजनेस किया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

    तेलुगु में फिल्म का टोटल 33.47 करोड़, हिंदी में 1 करोड़ और कन्नड़ में भी 1 करोड़ का अब तक बिजनेस किया। सभी भाषाओं को मिलाकर इंडिया में रजनीकांत की जेलर ने टोटल 178.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार पहुंची 'जेलर'

    साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की 'जेलर' की सिर्फ इंडिया में ही अच्छी कमाई नहीं है, बल्कि वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। सिंगापुर से लेकर यूएसए तक में नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

    इस फिल्म पांच दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 'पोन्नियिन सेल्वन-2 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 72 साल के रजनीकांत के लिए फैंस की दीवानगी हर दिन के साथ बढ़ रही है। फिल्म में उनके अलावा जैकी श्रॉफ और साउथ स्टार मोहन जैसे कई सितारों ने कैमियो किया है।