बॉक्स ऑफिस के 'महाराजा' बने Vijay, सोमवार को भी कमाई में अव्वल निकली पॉलिटिकल थ्रिलर
साउथ फिल्म अभिनेता विजय थलापति की लेटेस्ट फिल्म जन नायकन कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दबदबा बनाए हुए है। ...और पढ़ें

जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर छोड़ी छाप
12वें दिन विजय की फिल्म ने किया कमाल
भारत में बंपर कमाई कर रही है साउथ फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। पॉलिटिकल थ्रिलर इस मूवी ने अपनी दमदार कहानी से सभी का दिल जीता है और कमर्शियल परफॉर्मेंस की छाप बॉक्स ऑफिस पर छोड़ी है।
वीकेंड बीतने के बाद भी विजय की जन नायकन ने हार नहीं मानी है और शानदार कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 12वें दिन जन नायकन ने भारत में कितना कारोबार किया है।
जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
अक्सर देखा जाता है कि जब भी वीकेंड समाप्त होता है तो फिल्मों की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ जाता है। जन नायकन के मामले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है और सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आई है। लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं हैं, जिनको देखकर मेकर्स की टेंशन बढ़ जाए।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan का कब्जा, संडे को आया कमाई का बवंडर

गौर किया जाए जन नायकन के रिलीज के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार विजय थलापति की इस मूवी ने दूसरे सोमवार को 3.85 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब जन नायकन की नेट कमाई 180 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जो रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा होने के लिहाज से किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है।
खबरें और भी

जिस तरह से फिलहाल विजय की जन नायकन की कमाई का कारवां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है। उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि साउथ सिनेमा की ये मूवी इस वीक में बड़े आराम से 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी।
वर्ल्डवाइड भी जन नायकन की धूम
सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि जन नायकन ने विदेशी मार्केट में भी बंपर कमाई का जलवा जारी रखा है। ओवरसीज इस मूवी की अब तक टोटल ग्रॉस कमाई 91 करोड़ से ज्यादा की रही है। जिसकी बदौलत जन नायकन वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिलीज के 12 दिन में 301 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। लियो और गॉट के बाद अब जन नायकन विजय के करियर की तीसरी सबसे अधिक बिजनेस करने वाली फिल्म भी बन गई है।