दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan का कब्जा, पांचवें दिन विजय की फिल्म पर हुई धनवर्षा
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की लेटेस्ट फिल्म जन नायकन ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है। ...और पढ़ें

जन नायकन वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विदेशों में शानदार कमाई कर रही है जन नायकन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में जन नायकन ने उड़ाया गर्दा
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की आखिरी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की लेटेस्ट फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) इस वक्त सिनेमाघरों में जारी है। विजय की आखिरी फिल्म तौर पर जन नायकन को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी अधिक गर्म है।
दर्शकों में इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है, जिसका अंदाजा आप फिल्म के पांचवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जो शानदार रहा है। आइए जानते हैं कि अब तक विजय (Vijay) की जन नायकन ने ग्लोबली कितनी कमाई कर ली है।
जन नायकन की वर्ल्डवाइड कमाई
महीनों के कड़े संघर्ष के निपटने के बाद विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को बीते हफ्ते थिएटर्स में रिलीज किया गया है। ये उम्मीद पहले से ही लगाई जा रही थी कि जन नायकन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करेगी। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मूवी को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते ये उम्मीद एक दम सही साबित हो गई है।

यह भी पढ़ें- आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Jana Nayagan? हैरान करने वाला है विजय की आखिरी फिल्म का कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा जन नायकन ने विदेशी बाजार में भी अपना हुकूमत जमाई है और मोटी कमाई करके दिखाई है। गौर किया जाए जन नायकन के पांचवे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह 16 करोड़ से अधिक रहा है और इसके साथ अब इस साउथ मूवी की ग्लोबल कमाई 230 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
खबरें और भी

रिलीज का पहला हफ्ता होने से पहले ही अगर कोई मूवी ग्रॉस इतनी ज्यादा कमाई कर लेती है तो ये इससे ये साफ साबित होता है कि वह मूवी ऑडियंस की फेवरेट बन गई है और कमर्शियल तौर पर उसकी सफलता तय है।
इसके अलावा बात की जाए जन नायकन के ओवरसीज कलेक्शन की तरफ तो वह फिलहाल 12 करोड़ से ज्यादा हो गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिलहाल जन नायकन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा बनाए हुए है।
बॉबी और विजय की टक्कर
दरअसल फिल्म जन नायकन में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने नेगेटिव रोल प्ले किया है। मूवी में उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ हर तरफ हो रही है। फैंस को बॉबी और विजय की टक्कर का एक्शन सीक्वेंस काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से जन नायकन की लोकप्रियता और अधिक बढ़ गई है।