Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: 'जवान' की रिलीज से पहले जानिए शाह रुख खान की किन फिल्मों को मिली जबरदस्त ओपनिंग, ये रही लिस्ट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 05:03 PM (IST)

    Shah Rukh khan Box Office Record शाह रुख खान की आने वाली फिल्म जवान की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है। आलम ये है कि जवान की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से च ...और पढ़ें

    शाह रुख खान की इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार शुरुआत (Photo Credit-Jagran)
    शाह रुख खान की इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार शुरुआत (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. पहले दिन शाह रुख खान की इन फिल्मों ने मचाया गदर
    2. ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर की है बंपर कमाई
    3. अब तक जवान की हुई रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग

    नई दिल्ली जेएनएन: Jawan Shah Rukh khan Box Office Record: फिल्म 'जवान' का इंतजार हर कोई बड़ी ही बेसब्री से कर रहा है। मौजूदा समय में शाह रुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से जारी है।

    रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 'जवान' रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करेगी। इससे पहले हम आपको इस लेख में किंग खान की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया है।

    रईस (Raees)

    साल 2017 में शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'रईस' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर राहुल ढोलकिया के डायरक्शन में बनी इस मूवी में शाह रुख ने रईस का दमदार किरदार अदा किया है। बॉलीवुड हंगमा की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले दिन रईस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई की थी। इस मूवी में शाह रुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान लीड रोल में मौजूद थीं।

    दिलवाले (Dilwale)

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में शाह रुख खान नजर आए थे। काली के किरदार में किंग खान ने इस मूवी में अपना पूरा दम दिखाया था। आलम ये रहा है कि दिलवाले फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ का ताबड़-तोड़ कलेक्शन किया था। साल 2015 में आई इस फिल्म में शाह रुख खान के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन जैसे कलाकार भी मौजूद थे।

    चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)

    2013 में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस समय में निर्देशक रोहित शेट्टी की ये फिल्म एक्टर के करियर की पहली ऐसी मूवी बनी थी, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। इतना ही नहीं शाह रुख और दीपिका की ये मूवी ब्लॉबस्टर साबित हुई थी।

    खबरें और भी

    हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year)

    मशहूर फिल्ममेकर फराह खान के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' शाह रुख खान के करियर की एक शानदार फिल्म है। शाह रुख खान, सोनू सूद, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने साल 2014 में ओपनिंग डे पर 45 करोड़ का बंपर बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया था।

    पठान (Pathaan)

    5 साल के लंबे अंतराल के बाद इस साल की शुरुआत में शाह रुख खान ने फिल्म 'पठान' के जरिए कमबैक किया। किंग खान का ये कमबैक इतना जबरदस्त रहा, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।

    डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की पठान ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ का ताबड़-तोड़ कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कुल कमाई सबसे ज्यादा 543 करोड़ रही।

    अब देखना ये दिलचस्प रहेगा की 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शाह रुख खान की 'जवान' क्या 'पठान' के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो पाती है या नहीं।