यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Box Office Day 27: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुआ 'जवान', 27वें दिन महज इतने में सिमट गया कलेक्शन
Jawan Box Office Collection शाह रुख खान की लेटेस्ट फिल्म जवान ने अपने शानदार प्रदर्शन से काफी कामयाबी हासिल की है। बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा प ...और पढ़ें

HighLights
- जवान ने 27वें दिन किया इतना कलेक्शन
- बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई जवान की रफ्तार
- 600 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच चुकी है जवान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: Jawan Day 27 Box Office Collection: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार शाह रुख खान ने फिल्म 'जवान' की अपार सफलता से ये साबित कर दिया, आखिर क्यों उन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली शाह रुख की 'जवान' ने हर किसी को हैरान किया है।
लेकिन जैसे-जैसे सिनेमाघरों में डायरेक्टर एटली की इस फिल्म का समय बीतता जा रहा है, ठीक उसी तरह से इस मूवी की कमाई की रफ्तार भी धीमी होती चली जा रही है। इस बीच 'जवान' के 27वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं, जो ये कहानी बयां कर रहे हैं कि जवान अब बॉक्स ऑफिस पर सुस्त होता जा रहा है।
27वें दिन 'जवान' के खाते में महज इतनी कमाई
बीते 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाह रुख खान की 'जवान' बहुत जल्दी रिलीज का पहला महीना पूरा करती हुई नजर आएगी। शुरुआत दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की सुनामी लाने वाली शाह रुख की 'जवान' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पहले ही ध्वस्त कर दिया है।
इतना ही नहीं शाह रुख खान ने इस साल आई अपनी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को भी कमाई के मामले में धूल चटा दी है। लेकिन अपार कामयाबी के बाद अब 'जवान'कलेक्शन के मामले में धीमी होती जा रही है।
गौर करें 'जवान' के 27वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ो के मुताबिक शाह रुख खान और नयनतारा की इस फिल्म ने 27वें दिन करीब 2-3 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जोकि 26वें दिन के हिसाब से करीब 3-4 करोड़ कम है।
खबरें और भी
'जवान' ने कमाए कुल इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान स्टारर 'जवान' ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर पहले ही इतिहास रच दिया है। ऐसे में 'पठान' को पछाड़ कर अब 'जवान' शाह रुख खान के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली इकलौती फिल्म बन गई है।इस बीच एक नजर डालें 'जवान' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तो अब तक 614 करोड़ के पार पहुंच चुका है।