यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Box Office Day 36: बॉक्स ऑफिस से अलविदा लेने को तैयार 'जवान', दौड़ते बिजनेस की थमी रफ्तार, जानें कलेक्शन
Jawan Box Office Collection Day 36 शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान ने खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Box Office Collection Day 36: जवान की रफ्तार अब थम गई है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म करोड़ से गिरकर लाख में बिजनेस कर रही है। हालांकि, जवान को अभी आखिरी उम्मीद की आस है, जो इस हफ्ते के अंत तक पूरी हो सकती है।
शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर जवान रिलीज के 5 हफ्ते पूरी कर चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी रकम भी जुटा ली है। वहीं, अब कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। इस बीच नेशनल सिनेमा डे ने फिल्म को एक और आस दे दी।
यह भी पढ़ें- National Cinema Day पर फिल्मों की हुई चांदी, एडवांस बुकिंग में फुकरे 3, जवान और मिशन रानीगंज के शोज हाउसफुल
क्या फिर बढ़ेगा जवान का कलेक्शन ?
जवान अब 26 दिन पुरानी हो चुकी है। फिर भी फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका हालिया उदाहरण नेशनल सिनेमा डे की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में देखने को मिला। बुक माय शो पर 13 अक्टूबर के लिए जवान के लगभग सारे शो हाउसफुल जा रहे है। इसका मतलब ये है कि बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने से पहले जवान एक बार फिर मोटी कमाई करेगी।

36 दिनों में जवान ने किया कितना बिजनेस ?
जवान के बिजनेस की बात करें तो फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और 650 करोड़ कमाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, ये राह अब फिल्म के लिए मुश्किल हो गई है, क्योंकि कमाई तेजी से गिर रही है। जवान के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 12 अक्टूबर को फिल्म ने 88 लाख का बिजनेस किया है। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 627.42 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: शाह रुख के स्टारडम का 'जवान' ने उठाया फायदा, वर्ल्डवाइड बिजनेस थमने को नहीं तैयार
- 1 दिन- 75 करोड़
- 2 दिन- 53.23 करोड़
- 3 दिन- 77.83 करोड़
- 4 दिन- 80.10 करोड़
- 5 दिन- 32.92 करोड़
- 6 दिन- 26.52 करोड़
- 7 दिन- 23.83 करोड़
- 8 दिन- 21.90 करोड़
- 9 दिन- 19.10 करोड़
- 10 दिन- 32.30 करोड़
- 11 दिन- 37.26 करोड़
- 12 दिन- 16.25 करोड़
- 13 दिन- 14.80 करोड़
- 14 दिन- 9.40 करोड़
- 15 दिन- 7.95 करोड़
- 16 दिन- 7.61 करोड़
- 17 दिन- 12.25 करोड़
- 18 दिन- 14.95 करोड़
- 19 दिन- 5.45 करोड़
- 20 दिन- 4.86 करोड़
- 21 दिन- 4.84 करोड़
- 22 दिन- 5.97 करोड़
- 23 दिन- 5.05 करोड़
- 24 दिन- 8.46 करोड़
- 25 दिन- 9.38 करोड़
- 26 दिन- 6.85 करोड़
- 27 दिन- 2.05 करोड़
- 28 दिन- 1.95 करोड़
- 29 दिन- 1.86 करोड़
- 30 दिन- 1.14 करोड़
- 31 दिन- 2.35 करोड़
- 32 दिन- 2.96 करोड़
- 33 दिन- 0.94 करोड़
- 34 दिन- 0.88 करोड
- 35 दिन- 0.88 करोड़
- 36 दिन- 0.80 करोड़ (अर्ली ट्रेंड्स)
लाइफटाइम कलेक्शन- 627.42 करोड़