Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Collection: 'जवान' के कलेक्शन में हर दिन हो रहा इजाफा, 15वें दिन फिल्म ने की तगड़ी कमाई

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 07:30 AM (IST)

    Jawan Day 15 Box Office Collection शाह रुख खान स्टारर जवान ने सफलता का एक नया इतिहास लिखा है। रिलीज के दो सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख की इस मू ...और पढ़ें

    जवान की शानदार कमाई का सिलसिला जारी (Photo Credit-Twitter)
    जवान की शानदार कमाई का सिलसिला जारी (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. 15वें दिन 'जवान' ने की जबरदस्त कमाई
    2. फैंस को पसंद आया शाह रुख का एक्शन अंदाज
    3. अब तक शाह रुख की मूवी ने की इतनी कमाई

    नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Day 15 Box Office Collection: बीते दो सप्ताह में सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' ने कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छूआ है। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर शाह रुख खान और नयनतारा की इस फिल्म ने सफलता का एक नया अध्याय लिख दिया है।

    डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' हर दिन कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है तो कई अनोखे कीर्तिमान रच रही हैं। इस बीच 'जवान' के 15वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़े सामने आ गए हैं, जो ये बताने के लिए काफी है कि शाह रुख की मूवी अब भी अच्छी कमाई कर रही है।

    15वें दिन 'जवान' ने की जबरदस्त कमाई

    बीते 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'जवान' को अब भी भारी तादाद में सिनेमाघरों में देखने के लिए जा रहे हैं। जिसके चलते शाह रुख खान स्टारर इस मूवी के कारोबार में हर रोज इजाफा हो रहा है। रिलीज के पहले दो सप्ताह में कई बड़ी फिल्मों के पीछे छोड़ने वाली 'जवान' अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    ऐसे में गौर करें 'जवान' के 15वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार शाह रुख खान की 'जवान' ने गुरुवार को 8-9 करोड़ के बीच बेहतरीन कारोबार किया है। भारत में सभी भाषाओं में 'जवान' 525 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है।

    खबरें और भी

    वहीं 15वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े को जोड़ दिया जाए तो सिर्फ हिंदी बेल्ट में 500 करोड़ का कारोबार करने से 'जवान' बस चंद कदम दूर है। बता दें कि अब तक 'जवान' ने हिंदी बेल्ट में कुल 470-472 करोड़ के आस-पास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    फैंस को पसंद आया शाह रुख का एक्शन अंदाज

    फिल्म 'जवान' में शाह रुख खान का एक्शन अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। एटली की इस मूवी में विक्रम राठौड़ और आजाद की दोहरी भूमिका में शाह रुख ने एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वेंस दिए हैं,

    जिनको देखकर सिनेमाघरों में फैंस ने जमकर सीटियां मारी हैं। इस साल आई 'पठान' के बाद अब 'जवान' में भी किंग खान ने अपने एक्शन अवतार से हर किसी दिल जीत लिया है। 

    ये भी पढ़ें- पंजाबी मूवी के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सलमान खान, गिप्पी ग्रेवाल संग नजर आए भाईजान