Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Day 3 Box Office Collection: तीसरे दिन तूफान बनी शाह रुख खान की 'जवान', शनिवार का कलेक्शन उड़ा देगा होश

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 10:26 PM (IST)

    Jawan Box Office Collection Day 3 शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने तीसरे दिन भी जबरदस्त क ...और पढ़ें

    Jawan ने तीसरे दिन की तगड़ी कमाई। Photo-Twitter
    Jawan ने तीसरे दिन की तगड़ी कमाई। Photo-Twitter

    HighLights

    1. जवान ने तीसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन
    2. दो दिन में दुनियाभर में जवान ने छापे 200 करोड़ से ज्यादा नोट
    3. जवान का कुल कलेक्शन जानकर लग जाएगा झटका

     नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report Of Shah Rukh Khan Jawan: 'जब मैं विलेन बनता हूं तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता है...', 'जवान' में बोला गया ये डायलॉग शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) पर 100 प्रतिशत फिट बैठता है, क्योंकि उनके आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया है और बड़ी-बड़ी फिल्में भी टिक नहीं पा रही हैं।

    'जवान' से पहले रिलीज हुईं 'गदर 2' और 'ड्रीम गर्ल 2' अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही थीं, लेकिन 'जवान' के रिलीज होते ही ये फिल्में औंधे मुंह गिर गई हैं और मुश्किल से कमाई कर रही हैं। 'जवान' के पहले दिन के कलेक्शन ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया था। 

     यह भी पढ़ें- Jawan: ओवरसीज मार्केट में 'जवान' ने मचाया गदर, शाह रुख खान की फिल्म ने इन देशों में की तबाड़तोड़ कमाई

    जवान ने तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

    7 सितंबर को रिलीज हुई एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' (Jawan) का ओपनिंग कलेक्शन अब तक की हिंदी फिल्मों से सबसे ज्यादा रहा। शाह रुख खान के ह्यूमर, एक्शन और सोशल मैसेज ने ऑडियंस के दिल में ऐसी जगह बनाई कि दिन-ब-दिन क्रेज कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। फिल्म का तीसरा दिन का कलेक्शन इस बात का सबूत है। 

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'जवान' ने तीसरे दिन शुक्रवार से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। शनिवार को अब तक फिल्म ने 72 करोड़ तक की कमाई कर ली है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। सही कलेक्शन इससे ज्यादा या फिर कम भी हो सकता है।

    खबरें और भी

    दो दिन में 200 करोड़ के पार जवान

    'जवान' का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। 'जवान' ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन सिर्फ दो दिन में ही कर लिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 240.47 करोड़ का बिजनेस किया है, वो भी सिर्फ दो दिन में।

    जवान का कुल कलेक्शन 

    'जवान' ने पहले दिन सिर्फ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 65.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तमिल और तेलुगु में कमाई 5.5 करोड़ और 4 करोड़ रही। वहीं, दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को हिंदी में 'जवान' ने सिर्फ 46.23 करोड़ कमाए थे, जबकि तमिल और तेलुगु में 3.87 करोड़ और 3.13 करोड़ जुटाए थे। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- मिलिये शाह रुख खान की फिल्म के असली 'जवान' से, बॉडी बनाने के लिए छोड़ी आर्मी, फिल्म लाइन में यूं हुई एंट्री