Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection: गदर 2 के बाद इन दो बड़ी फिल्मों के पीछे हाथ धोकर पड़ा 'जवान', वर्ल्डवाइड 800 के पार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 10:31 AM (IST)

    Jawan Worldwide Collection Day 11 शाह रुख खान की जवान जितनी रफ्तार से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है उससे कई गुना ज्यादा तेज स्पीड से वह वर्ल्डवाइड दौ ...और पढ़ें

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 11 / Photo- Instagram
    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 11 / Photo- Instagram

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के पार पहुंची 'जवान'
    2. 'गदर 2' के बाद अब इन दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने की 'जवान' ने की तैयारी
    3. वर्ल्डवाइड बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है 'जवान'

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Collection Day 11: शाह रुख खान की 'जवान' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की तरह बन चुकी है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एटली के निर्देशन में बनी ये एक्शन ड्रामा फिल्म हर दिन के साथ अपने फैंस को एक नया रिकॉर्ड बनाकर सरप्राइज कर रही है।

    घरेलू बॉक्स से दोगुनी तेज स्पीड से शाह रुख-नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। सनी देओल की 'गदर 2' का वर्ल्डवाइड तो ये फिल्म पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब 'जवान' इन दो बड़ी फिल्मों को भी धूल चटाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

    दुनियाभर में 'जवान' ने मचाया गदर

    शाह रुख खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी लोकप्रियता जितनी इंडिया में है, उतनी ही विदेशो में भी है। जवान की रिलीज से पहले ही USA और दुबई जैसे देशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग ने करोड़ों में नोट छापे थे।

    यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Day 11: संडे को 'जवान' पर हुई नोटों की बरसात, 500 करोड़ से बस इतनी सी है दूरी

    8 दिनों में शाह रुख खान- नयनतारा की फिल्म 'जवान' ने सनी देओल की 'गदर 2' को 696 करोड़ का कलेक्शन करके वर्ल्डवाइड पछाड़ दिया था। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को यानी कि 11वें दिन तक शाह रुख की फिल्म ने दुनियाभर में टोटल 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    'जवान' वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 11 डेज- 

    वर्ल्डवाइल्ड 'जवान' टोटल कलेक्शन  800.1 करोड़ रुपए
    ओवरसीज कलेक्शन  270 करोड़ रुपए 
    रविवार सिंगल डे कलेक्शन  38-39 करोड़ रुपए

    इन दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार 'जवान'

    शाह रुख खान की 'जवान' ने रविवार को सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड 38 से 39 करोड़ के बीच का दुनियाभर में वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। दीपिका पादुकोण-विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 270 करोड़ के करीब पहुंचा है। शाह रुख खान की 'जवान' ने गदर 2 को मात दे दी है और अब इसके निशाने पर खुद की फिल्म 'पठान' है, जिसने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 1000 करोड़ का बिजनेस किया था।

    शाह रुख खान अपनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म के साथ सिर्फ 'जवान' को ही पीछे छोड़ने की तैयारी में नहीं हैं, बल्कि हो सकता है इसी वीकेंड तक वह संजय दत्त और रॉकिंग स्टार यश स्टारर फिल्म KGF 2 का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दे, जिसका लाइफ टाइम कलेक्शन करीबन 1148 करोड़ का है।

    यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Day 38: जवान के लिए भी 'तारा सिंह' को हिलाना हुआ मुश्किल, गदर 2 की फिर हुई करोड़ों में कमाई