यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में है 'जवान' का जलवा, KGF 2 को पटखनी देने के लिए चाहिए बस चंद करोड़
Jawan Worldwide Collection Day 26 शाह रुख खान की फिल्म जवान ने सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की रिलीज को 26 दिन बीत चुके हैं। घरे ...और पढ़ें

HighLights
- इंडिया में सुस्त, लेकिन दुनियाभर में 'जवान' का है जलवा
- KGF 2 को पीछे छोड़ने के लिए चाहिए बस इतने करोड़
- 'जवान' इतनी जल्दी नहीं मानेगी हार
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Collection Day 26: शाह रुख खान -नयनतारा की जोड़ी फिल्म 'जवान' में पहली बार दर्शकों को देखने को मिली। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन साउथ के बड़े निर्देशक एटली ने किया। किंग खान इस फिल्म ने शुरुआत में ही ये प्रूफ कर दिया था कि वह इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं होंगे।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही 'गदर 2' और 'फुकरे-3' के बीच में 'जवान' फंसकर रह गयी हो, लेकिन दुनियाभर में 'जवान' अपना 'जलवा' दिखाने से पीछे नहीं रही है। रिलीज के 26वें दिन इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड काफी अच्छा कलेक्शन किया, जिसके बाद अब ये केजीएफ 2 को रौंदकर आगे बढ़ने से बस कुछ ही कदम दूर है।
'जवान' ने दुनियाभर में 26 दिनों में किया इतना बिजनेस
शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए क्रेज शुरुआत में ही काफी देखने को मिला। वर्ल्डवाइड USA और दुबई जैसे देशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग धड़ाधड बिकी। अब 26 दिन के बाद इंडिया में कमाई के मामले में शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' भले ही सुस्त पड़ रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड तो अब भी ये फिल्म 'गदर' मचाए हुए है।
यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' ने मचाया है 'गदर', अब इस फिल्म को रौंदने को बेकरार किंग खान
सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 दिनों में शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड टोटल 1095 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सोमवार को सिंगल डे पर 'जवान' ने दुनियाभर में लगभग 11 करोड़ के आसपास की कमाई की है।
खबरें और भी
जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 26
| जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन टोटल | 1095 करोड़ रुपए |
| जवान ओवरसीज कलेक्शन | 368.15 करोड़ रुपए |
| जवान वर्ल्डवाइड सिंगल डे कलेक्शन | 11 करोड़ रुपए |
केजीएफ 2 को रौंदने के लिए चाहिए बस इतने करोड़
शाह रुख खान की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जवान' का ओवरसीज कलेक्शन काफी अच्छा है। इस फिल्म ने सभी हिंदी फिल्मों को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पीछे छोड़ते हुए ओवरसीज लगभग 368.15 करोड़ का बिजनेस किया है, जो जल्द ही 400 करोड़ में बदल सकता है।

आपको बता दें कि अपने सोमवार के कलेक्शन के बाद ये फिल्म कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म को रौंदने के काफी करीब पहुंच चुकी है। संजय दत्त और यश की फिल्म को पटखनी देने के लिए 'जवान' को अब बस 121 करोड़ रूपए दुनियाभर में और कमाने हैं।