Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Box Office Day 7: दुनियाभर में गदर काट रही शाह रुख की 'जवान', जानें एक हफ्ते की बिजनेस रिपोर्ट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 08:33 AM (IST)

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 7 बीते गुरुवार यानी 9 सितंबर को रिलीज हुई जवान ने महज 7 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। फिर भी फिल्म रुक ...और पढ़ें

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 7
    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 7

    HighLights

    1. जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    2. जवान का डोमेस्टिक कलेक्शन
    3. जवान की एक हफ्ते की बिजनेस रिपोर्ट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Collection Day 7: शाह रुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर अपनी जड़े जमा चुकी है। फिल्म पहले दिन से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। देश के साथ- साथ दुनियाभर में जवान का एक्शन सिर चढ़कर बोल रहा है।

    9 सितंबर को रिलीज हुई जवान ने महज 7 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है और अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म का बिजनेस इतना आगे निकल चुका है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया बेंचमार्क सेट कर दिया है, जिसे छूना आने वाली फिल्मों के लिए एक बड़ा चैलेंज होने वाला है। 

     यह भी पढ़ें- Jawan Weekend Collection: जवान की दहाड़ के आगे तारा सिंह और रॉकी भाई ने टेके घुटने, बिजनेस देख घूम जाएगा दिमाग

    जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    जवान ओपनिंग डे से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। अब फिल्म के सातवें दिन यानी बुधवार के बिजनेस की रिपोर्ट आई है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल के अनुसार, शाह रुख खान की जवान ने सात दिनों में दुनियाभर में 650 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। भारत में फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा है। इसके साथ ही जवान का वर्ल्डवाइड बिजनेस 650 करोड़ पार कर गया है।

    जवान करेगी 1000 करोड़ का बिजनेस

    बॉक्स ऑफिस पर जवान की स्पीड इतनी तेज है कि आने वाले वीकेंड पर जवान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। किसी भी फिल्म के लिए इतना बिजनेस करना गर्व की बात है। इस आंकड़े को छूने के लिए बड़ी- बड़ी फिल्में तरसती हैं।

    खबरें और भी

    भारत में जवान की छप्परफाड़ कमाई

    जवान ने पहले दिन यानी गुरुवार को 75 करोड़, शुक्रवार को 53.23 करोड़ और शनिवार को 77.83 करोड़ का नेट बिजनेस किया, जबकि रविवार को बिजनेस 80.10 करोड़ रहा। सोमवार को भी जवान नोट छापने से पहले पीछे नहीं हटी। फिल्म ने मंडे टेस्ट में 32.92 करोड़ का बिजनेस किया।

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 1: 'जवान' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सबसे बड़ी ओपनिंग बनकर उभरी शाह रुख खान की फिल्म

    सात दिनों में जवान का बिजनेस

    वहीं, मंगलवार को कलेक्शन 26 करोड़ रहा। अब बुधवार की बात करें तो Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सातवें दिन फिल्म ने लगभग 23.3 करोड़ कमाए। इसके साथ ही जवान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में लगभग 368.38 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।