यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jigarthanda Double X Box Office Collection: 'जिगरथंडा डबल एक्स' हुई रिलीज, जानिए ओपनिंग डे का कलेक्शन
Jigarthanda Double X Collection Day 1 साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) की फिल्म जिगरथंडा डबल एक्स सिनेमाघरों में रिलीज हो ग ...और पढ़ें

HighLights
- जानिए 'जिगरथंडा डबल एक्स' की पहले दिन की कमाई
- राघव लॉरेंस की फिल्म हुई रिलीज
- 'जिगरथंडा डबल एक्स' को मिली ऐसी ओपनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jigarthanda Double X Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस की फिल्म 'जिगरथंडा डबल एक्स' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शु्क्रवार 10 नवंबर को 'जिगरथंडा डबल एक्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
इस फिल्म को लेकर ऑडियंस का रिस्पॉन्स कैसा है, वो मूवी के पहले दिन आंकड़े बयां करेंगे। इस बीच 'जिगरथंडा डबल एक्स' के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं।
जानिए 'जिगरथंडा डबल एक्स' की पहले दिन की कमाई
राघव लॉरेंस की 'जिगरथंडा डबल एक्स' साल 2014 में रिलीज हुई 'जिगरथंडा' मूवी का सीक्वल है। इस फिल्म लेकर चर्चाओं का बाजार काफी लंबे समय से गर्म था। फैंस इसकी रिलीज के लिए काफी बेताब नजर आ रहे थे। इस बीच 'जिगरथंडा डबल एक्स' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की डिटेल्स सामने आ गई है।
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार 'जिगरथंडा डबल एक्स' ने रिलीज के पहले दिन महज 2 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की ये कमाई सभी भाषाओं में हैं। राघव लॉरेंस के स्टारडम के हिसाब से इस मूवी का ये कारोबार महज औसतन माना जा रहा है।

हालांकि कलेक्शन के ये आकंड़े सिर्फ पू्र्वानुमान है, वास्तिव आंकड़े अभी आना बाकी है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में 'जिगरथंडा डबल एक्स' के कलेक्शन में इजाफा भी देखने को मिल सकता है।
अक्षय कुमार की फिल्म बनी थी रीमेक
साल 2022 में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलम ये रहा कि बॉक्स ऑफिस पर बच्चन पांडे कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। क्या आप जानते हैं कि अक्षय की ये फिल्म 'जिगरथंडा डबल एक्स' के पहले पार्ट यानी 'जिगरथंडा' का रीमेक थी।
खबरें और भी
हालांकि 'जिगरथंडा' ने उस समय अपनी मसालेदार एक्शन कॉमेडी कहानी के चलते बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। ठीक उसी प्रकार की उम्मीद मेकर्स इस मूवी के पार्ट 2 यानी 'जिगरथंडा डबल एक्स' से लगाए हुए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा की क्या ये फिल्म मेकर्स की उम्मीद पर खरी उतरी है या नहीं।