Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jigra Box Office Day 2: दशहरा पर आलिया भट्ट की हुई जीत, छुट्टी पर 'जिगरा' ने जमकर छाप डाले नोट

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 09:34 PM (IST)

    Alia Bhatt की मच अवेटेड फिल्म जिगरा (Jigra Box Office Collection) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पहले दिन भले ही फिल्म ने कुछ खास कारोबार नहीं किया था ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आलिया भट्ट ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी जिगरा
    2. जिगरा ने दो दिन में किया अच्छा कारोबार
    3. आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में वेदांग रैना

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक साल बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी नई फिल्म जिगरा के साथ बड़े पर्दे पर लौट आई हैं। इस बार वह रोमांस या क्राइम ड्रामा नहीं बल्कि एक्शन करती हुई नजर आईं। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। फाइनली 11 अक्टूबर को मूवी ने थिएटर्स में दस्तक दी।

    आलिया भट्ट स्टारर जिगरा की अनाउंसमेंट पिछले साल सितंबर में हुई थी और मूवी इस साल 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन ऐन मौके पर मूवी की रिलीज डेट जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 से बदल गई। 11 अक्टूबर को थिएटर्स में आई फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन अच्छी कमाई की है।

    जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    वसन बाला के निर्देशन में बनी जिगरा ने पहले दिन मात्र 4.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन पक्की उम्मीद थी कि फिल्म का कलेक्शन बढ़ेगा, क्योंकि 12 अक्टूबर को वीकेंड के साथ-साथ दशहरा भी है। आखिरकार फिल्म को दशहरा की छुट्टी का पूरा फायदा मिला है। मूवी ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन अच्छा कारोबार किया है।

    यह भी पढ़ें- Jigra Box Office Day 1: आलिया भट्ट की 'जिगरा' पहले दिन हुई पास या फेल? आ गया बॉक्स ऑफिस का रिजल्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, आलिया भट्ट स्टारर एक्शन थ्रिलर जिगरा ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.19 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का कारोबार किया है। हालांकि, सही आंकड़े इससे कम या ज्यादा भी हो सकते हैं। अभी तक के रफ डाटा के मुताबिक, मूवी ने दो दिन में करीब 11 करोड़ कमा लिए हैं।

    खबरें और भी

    इस फिल्म ने बिगाड़ा खेल

    नेशनल अवॉर्ड विनर आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा पहले दिन 10 करोड़ कमा सकती थी, अगर इसका क्लैश राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी ड्रामा विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से न हुआ होता। पहले दिन इस फिल्म ने भी 5.25 करोड़ के लगभग कमाया था।

    Jigra Poster- Alia Bhatt Instagram

    जिगरा की कहानी

    जिगरा की कहानी एक ऐसी बहन की है, जो ड्रग्स केस में फंसे भाई को जेल से रिहा करने के लिए जी जान लगा देती है। वह आग से खेलती है, बंदूक चलाती है और कई बुरे दौर से गुजरती है। सत्या बनीं आलिया भट्ट ने बहन की भूमिका में जान फूंक दी। उनके भाई के रोल में वेदांग रैना नजर आए। फिल्म में आकांक्षा रंजन कपूर, मनोज पाहवा, युवराज विजन और हर्ष सिंह जैसे कलाकार भी हैं।

    यह भी पढ़ें- Jigra Review: क्या जिगरा के साथ आलिया भट्ट बनेंगी बॉलीवुड की 'एंग्री यंग वुमन'? यहां पढ़ें