Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kaantha: रिलीज से पहले विदेशों में छाई दुलकर सलमान की कांथा, कर डाली बंपर कमाई

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 11:55 AM (GMT+05:30)

    Kaantha Collection: साउथ फिल्म कांथा का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि विदेशों में दुलकर सलमान की इस मूवी ने कमाई के मामले म ...और पढ़ें

    रिलीज से पहले कांता ने मचाई धूम (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रिलीज से पहले कांता ने मचाई धूम (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रिलीज से पहले छाई दुलकर सलमान की कांता।

    2. प्रीमियर शोज से विदेश में की बंपर कमाई।

    3. इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी कांता।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kaantha Worldwide Collection: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म कांथा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस ड्रामा पीरियड मूवी का ट्रेलर देखने को बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है और विदेशों में कांथा के प्रीमियर शोज भी चालू हो गए हैं। इस दौरान कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड दुलकर की कांथा ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 

    फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े जानकार आपको हैरानी होगी। आइए जानते हैं कि प्रीमियर शोज के जरिए देश के बाहर कांथा ने कितना कारोबार कर लिया है। 

    अमेरिका में कांथा ने की बंपर कमाई

    शुक्रवार 14 नवंबर को कांथा को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले अमेरिका में दुलकर सलमान स्टारर इस मूवी के प्रीमियर शोज रिलीज से पहले रखे गए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कांथा ने अपनी छाप छोड़ी है और जबरदस्त कमाई करके दिखाई है।

    kanha

    यह भी पढ़ें- सोने की थाली में खाना खाता था तमिल सुपरस्टार? दुलकर सलमान की Kaantha में दिखेगी हीरो से जीरो बनने की कहानी

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कांथा ने रिलीज के पहले अमेरिका में प्रीमियर शोज के जरिए करीब 19 हजार डॉलर का कारोबार किया है, जो भारतीय मुद्रा के आधार पर 16 लाख रुपये हुए। ऐसे में रिलीज से पहले कांथा की कमाई का ये आंकड़ा असरदार माना जा रहा है। इतना ही नहीं प्रीमयर शोज के जरिए कांथा को क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। 

    kaantha

    अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से अमेरिका में कांथा को लेकर दर्शकों में क्रेज देखने को मिल रहा है, उस हिसाब से ये मूवी प्रोपर रिलीज के बाद वर्ल्डवाइड धुआंधार कमाई करती हुई दिखाई दे सकती है। मालूम हो कि कांथा में दुलकर सलमान के अलावा बाहुबली फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। 

    खबरें और भी

    क्या है कांथा की कहानी 

    दरअसल कांथा तमिल सिनेमा की ऐतिहासिक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें एक फिल्म सुपरस्टार की कहानी और मर्डर मिस्ट्री को दर्शाया गया है। 1950 के प्लॉट पर फिल्म की स्टोरी घूमती है, जो आपको काफी रोमांचित कर सकती है। बता दें कि इससे पहले बतौर प्रोड्यूस दुलकर सलमान ने सुपरहीरो फिल्म लोकाह- पार्ट 1 चंद्रा के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। 

    यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: हफ्तेभर मिलेगा मनोरंजन का महा डोज, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगे ये थ्रिलर