Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian 2 Advance Booking: रिलीज के 21 दिन पहले ही USA में शुरु हुई कमल हासन की इंडियन 2 की बुकिंग, जानिए बिजनेस

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 09:33 PM (IST)

    कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में साउथ एक्टर कमल हासन विलेन का किरदार निभा रहे हैं। अपने लुक को लेकर वो पहले ही चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब उनकी द ...और पढ़ें

    इंडियन 2 की ओवरसीज एडवांस बुकिंग शुरू, (X Image)
    इंडियन 2 की ओवरसीज एडवांस बुकिंग शुरू, (X Image)

    HighLights

    1. कमल हासन की इंडियन 2 रिलीज को तैयार
    2. अमेरिका में इंडियन 2 ने किया लाखों का बिजनेस
    3. दिलचस्प है इंडियन 2 की कहानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कमल हासन इन दिनों फिल्म कल्कि 2898 AD को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज के नजदीक है और प्रमोशन चल रहा है। कल्कि 2898 AD में कमल हासन मेन विलेन सुप्रीम यासकिन का रोल निभाया है। ऐसे में वो ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी एक झलक ने ही तहलका मचा दिया। कल्कि 2898 AD के बाद कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 भी रिलीज हो रही है, जिसकी ओवरसीज एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

    इंडियन 2 कुछ दिनों बाद 12 जुलाई को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होती। हालांकि, एडवांस बुकिंग के लिए विंडो 21 दिन पहले ही खोल दिए गए है।

    सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है इंडियन 2

    कमल हासन स्टारर इंडियन 2 की 1997 में आई सुपरहिट फिल्म हिंदुस्तानी की सीक्वल है। इस फिल्म को शंकर ने डायरेक्ट किया था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है, जिसे लेकर बज बना हुआ है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग अमेरिका में स्टार्ट हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन ने खरीदी कल्कि 2898 AD की पहली टिकट, इस खास शख्स को कर दी गिफ्ट, शोले से है कनेक्शन

    इंडियन 2 ने किया कितना बिजनेस

    इंडियन 2 ने अब तक लाखों में कमाई भी कर ली है। ट्रैक बीओ की रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में फिल्म ने 288 शोज के लिए 166 टिकट बेच ली है। ये बुकिंग इंडियन 2 के पहले दिन यानी प्रीमियर शो के लिए हुई है। इसके साथ ही इंडियन 2 ने 3.60 लाख (4300 अमेरिकी डॉलर) की कमाई भी कर ली है। फिल्म की रिलीज जैसे- जैसे करीब आएगी वैसे- वैसे 2D और आईमैक्स फॉर्मेट के लिए स्क्रीन्स और बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ इंडियन 2 के बिजनेस में भी इजाफा होगा।

    क्या है इंडियन 2 की कहानी ?

    इंडियन 2 की कहानी की बात करें, को फिल्म में कमल हासन सेनापति की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक स्वतंत्रता सेनानी है और देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाला शख्स है। फिल्म में सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल भी अहम किरदारों में शामिल हैं। इंडियन 2 अब दो पार्ट में रिलीज होगी। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने इसे दो भागों में बांटने का फैसला किया। अब ये फिल्म एक ट्रायलॉजी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौन हैं वो जिनके अमिताभ बच्चन ने भरी महफिल में छुए पैर? साउथ से हिंदी तक कई सुपस्टार्स का संवार चुके हैं करियर