Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD Box Office Day 14: क्या कल्कि बना पाएगी ये नया रिकॉर्ड या हो जाएगी ढेर? दो हफ्तों में इतनी कमाई

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 08:32 AM (IST)

    प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार तरीके से हुई थी। पहले ही दिन नाग अश्विन की फिल् ...और पढ़ें

    कल्कि 2898 एडी ने कमाए इतने करोड़/ फोटो- Instagram
    कल्कि 2898 एडी ने कमाए इतने करोड़/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. कल्कि 2898 एडी ने दो हफ्ते में कमाए इतने करोड़
    2. एक नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ी प्रभास की फिल्म
    3. बुधवार को सभी भाषाओं में कल्कि का इतना कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास के लिए साल 2023 जितना बेकार था, इस साल की शुरुआत उनके लिए उतनी ही अच्छी हुई है। साउथ सुपरस्टार अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के साथ 2024 के बॉक्स ऑफिस किंग बन चुके हैं।

    उनकी साई-फाई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। दुनियाभर में गदर 2 और पीके जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली प्रभास और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म अब बुधवार की कमाई के बाद एक और नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। दो हफ्तों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कितनी कमाई कर पाई है, चलिए जानते हैं।

    कल्कि 2898 एडी ने बुधवार को कमाए इतने करोड़

    प्रभास-अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर इस फ्यूचरिस्टिक फिल्म की कहानी काफी यूनिक है, जो दर्शकों को पहले हफ्ते में सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में सफल रही है। फिल्म का वीएफएक्स हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देता है। हालांकि, पहले हफ्ते के बाद अब सेकंड वीक में फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी धीमी हो गयी है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Day 13: 'कल्कि' पर मंगल भारी, फिल्म ने 13वें दिन किया सिर्फ इतना बिजनेस

    कल्कि 2898 एडी ने मंगलवार को जहां हिंदी में 5.4 करोड़ और तेलुगु में 2.2 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो वहीं बुधवार को ये और भी ज्यादा गिर गया है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को ये फिल्म सिंगल डे पर हिंदी भाषा में महज 4.75 करोड़ और तेलुगु में 1.7 करोड़ तक का ही बिजनेस कर पाई है। तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में तो फिल्म का दम निकलने लगा है।

    खबरें और भी

    कल्कि 2898 एडी की बुधवार की कमाई 

    हिंदी  4.75 करोड़ रुपए
    तमिल  55 लाख रुपए 
    तेलुगु  1.7 करोड़ रुपए
    कन्नड़  1 लाख रुपए 
    मलयालम  4 लाख रुपए 
    बुधवार का टोटल कलेक्शन  7.5 करोड़ रुपए

    600 करोड़ से अब भी इतनी दूर है कल्कि 2898 एडी

    प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बहुत ही जल्द 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अब 600 करोड़ के साथ एक नया रिकॉर्ड कायम करने से पहले ही फिल्म की डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सुस्त पड़ रही है। 

    कल्कि 2898 एडी के दो हफ्तों का कलेक्शन 

    हिंदी 14 डेज कलेक्शन  229.05 करोड़ रुपए
    तमिल 14 डेज कलेक्शन 31.55 करोड़ रुपए
    तेलुगु 14 डेज कलेक्शन 252.1 करोड़ रुपए
    कन्नड़ 14 डेज कलेक्शन 4.4 करोड़ रुपए
    मलयालम 14 डेज कलेक्शन 19.65 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट कलेक्शन
    536.75 करोड़ रुपए
    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  629.7 करोड़ रुपए

    इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक टोटल 536.75 करोड़ तक का हुआ है। हिंदी भाषा में इस मूवी ने टोटल 229.05 और तेलुगु में 252.1 करोड़ तक का बिजनेस किया है। इसके अलावा तमिल में 31.55 करोड़, मलयालम में 19.65 करोड़ और कन्नड़ में 4.4 करोड़ तक ही नाग अश्विन की फिल्म कमा पाई है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office: नए सफर पर निकली 'कल्कि', हिंदी बेल्ट में अब ये जादुई आंकड़ा छूने को बेकरार फिल्म