Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara Chapter 1 Collection Day 9: 'कांतारा 1' की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस, शुक्रवार को तोड़े कमाई के रिकॉर्ड्स

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 10:04 PM (IST)

    Kantara Chapter 1 Collectio Day 9: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 दशहरे के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    2. कांतारा चैप्टर 1 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    3. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी कांतारा चैप्टर 1

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी की कांतारा रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। जबरदस्त ओपनिंग के बाद कांतारा 1 ने दो दिनों में सौ करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। हर एक दिन फिल्म ने नए-नए कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़े हैं आइए जानते हैं फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन।

    कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    सैकनिल्क के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ के साथ खाता खोला। दूसरे दिन इसने 45 करोड़ से ज्यादा कमाकर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। पहले वीकेंड पर इसने 200 करोड़ का आंकड़ पार किया। जिसके बाद सोमवार से इसकी कमाई कम हुई लेकिन फिर भी फिल्म की ओवरऑल कमाई जबरदस्त हो रही है। दूसरे गुरुवारो को फिल्म 21.15 करोड़ की कमाई की थी इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 337.4 करोड़ हो गया था वहीं अब 9वें दिन फिल्म ने 17.48 करोड़ कमाए हैं जिसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 354.88 करोड़ हो गया है।

    rishab shetty (6)

    यह भी पढ़ें- इस एक वजह से Kantara Chapter 1 बनी ब्लॉकबस्टर, Rishab Shetty ने खोला फिल्म की सफलता का बड़ा राज

    कांतारा चैप्टर 1 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 475 करोड़ रुपये कमा लिए हैं जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 72 करोड़ रुपये है और इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन 403.25 करोड़ रुपये है। हालांकि यह आंकड़ा 8 दिनों का है, 9वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा आना अभी बाकी है।

    कांतारा चैप्टर 1, 2022 में आई कांतारा की प्रीक्वल है। इस फिल्म में उस कहानी से हजारों सालों पहले की कहानी दिखाई है। कांतारा 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी और इसने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दोनों फिल्मों में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, इतना ही नहीं फिल्म के राइटर-डायरेक्टर भी ऋषभ शेट्टी ही हैं। दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Day 8: कांतारा की आग में भस्म हुई 'सैयारा', 8 दिनों में ही कर दिया सूपड़ा साफ