Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara Hindi Box Office Collection Day 21: 'कांतारा' की सुनामी में उड़ा बॉक्स ऑफिस, हिन्दी में की धांसू कमाई

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 01:44 PM (IST)

    Kantara Hindi Box Office Collection Day 21 कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की कांतारा बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने हिन्दी में जबरदस्त ...और पढ़ें

    Kantara Hindi Box Office Collection Day 21
    Kantara Hindi Box Office Collection Day 21

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara Hindi Box Office Collection Day 21: कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग और डायरेक्शन के लोग दीवाने हो रहे हैं। हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर भी अक्षय कुमार की 'राम सेतु' और अजय देवगन की 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों के बजाए लोग 'कांतारा' देखना पसंद कर रहे हैं। सिनेमाघर मालिक भी हिन्दी फिल्में हटाकर स्क्रीन स्पेस इस कल्चरल ड्रामा फिल्म को दे रहे हैं।

    कांतारा ने किया कमाल

    'कांतारा' हिन्दी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 21 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीकेंड से पहले ही ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। कोईमोई की रिपोर्ट्स के अनुसार 'कांतारा' ने गुरुवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई पहुंच गई 51.50 करोड़ के करीब।

    हिन्दी में पहुंची 50 करोड़ से ऊपर

    बता दें कि 'कांतारा' एक एवरेज बजट में बनी फिल्म है। ये अलग-अलग भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म (सभी भाषाओं को मिलाकर) अब दुनिया भर में 350 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यह फिल्म PS-1 (हिन्दी) से भी कहीं अधिक बड़ी हिट है। ऐश्वर्या राय की 'पीएस-1' का बजट 'कांतारा' से लगभग 20 गुना है ज्यादा है, बावजूद इसके ऋषभ शेट्टी ने इसकी हिन्दी कमाई का लगभग आधा हिस्सा बटोर लिया है।

    पीएस-1 को दे सकती है मात

    उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड ये फिल्म 60 से 65 करोड़ के बीच का बिजनेस कर सकती है। हालांकि इस हफ्ते बॉलीवुड की तीन नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। लेकिन कांतारा एक बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्म है और ये वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी पर ज्यादा चल रही है। दुनियाभर की बात करें तो इसने पांचवें हफ्ते में 'बाहुबली 2' को मात दे दी है। आने वाले समय में भी इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े आपको चौंका सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Thank God के प्रोड्यूसर का छलका दर्द, बोले- कॉन्ट्रोवर्सी ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर डाला असर

     

    जब न्यूड फोटोशूट के चलते विवादों में घरे थे मिलिंद सोमन, 14 सालों तक लड़ी लंबी कानूनी लड़ाई