Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara vs Kantara Chapter 1: जमीन-आसमान का अंतर! पहली कांतारा की तुलना में कितने मुनाफे में नई फिल्म?

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 02:45 PM (GMT+05:30)

    Kantara A Legend Chapter 1 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। अपनी शानदार कहानी के दम पर ऋषभ शेट्टी स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

    कांतारा वर्सेज कांतारा चैप्टर 1 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कांतारा वर्सेज कांतारा चैप्टर 1 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 2022 में हुई थी कांतारा फ्रेंचाइजी की शुरुआत।

    2. कमाई में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने मचाया धमाल।

    3. जनता की पहली पसंद बनी कांतारा चैप्टर-1।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बतौर निर्देशक और अभिनेता साल 2022 में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के नेतृत्व में फिल्म कांतारा की फ्रेंचाइजी का आगाज हुआ। इस माइथोलॉजिकल फिल्म फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग प्रीक्वल के तौर पर कांतारा- ए लीजेंड चैप्टर 1 को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

    ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से कांतारा चैप्टर 1 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके दम पर ये मूवी कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच हम आपको कांतारा वर्सेज कांतारा चैप्टर 1 (Kantara vs Kantara Chapter 1) के कमाई के हिसाब से मुनाफे का समीकरण बताने जा रहे हैं। 

    पहली कांतारा का बजट, कलेक्शन और मुनाफा

    3 साल पहले कन्नड़ सहित अन्य साउथ इंडियन भाषाओं में कांतारा चैप्टर 1 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म का बजट महज 16 करोड़ था। लेकिन साउथ में कांतारा ने अपने बेहतरीन कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया और नॉर्थ इंडिया की ऑडियंस में इसकी डिमांड बढ़ने लगी। ये देखते हुए कांतारा कुछ दिन हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया और इसके साथ फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास बना दिया।

    kantara (1)

    यह भी पढ़ें- Kantara vs Saiyaara: कांतारा ने हिला डाला सैयारा का सिंहासन, तोड़ डाला सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड?

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार कांतारा ने 2022 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिंदी बेल्ट में 79.25 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 400 करोड़ के पार रहा था। इस आधार पर गौर किया जाए पहली कांतारा के मुनाफे की तरफ तो ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब 16 करोड़ की बजट में ऋषभ शेट्टी की मूवी ने करीब 200-230 प्रतिशत अधिक कमाई कर इतिहास रचा था।

    खबरें और भी

    • कांतारा- 2022

    • बजट- 16 करोड़

    • हिंदी कलेक्शन- 79.25 करोड़

    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 400 करोड़

    • प्रॉफिट प्रतिशत- लगभग 2000% 

    कांतारा- ए लीजेंड चैप्टर 1 बजट, कलेक्शन और प्रॉफिट

    वहीं दूसरी तरफ कांतारा फर्स्ट के तुलना में बात की जाए नई कांतारा चैप्टर 1 की तो इस बार बजट से लेकर कलेक्शन का स्तर काफी अधिक बढ़ गया है। जिसका अंदाजा आप इन आंकड़ों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं-

    • कांतारा चैप्टर 1 बजट- 125 करोड़

    • हिंदी कलेक्शन- 146.22 करोड़

    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 580 करोड़

    • प्रॉफिट प्रतिशत- लगभग 300%

    यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Collection Day 11: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, रविवार को हुई धुआंधार कमाई