Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 के बाद भी कार्तिक आर्यन का बॉक्स ऑफिस पर रहेगा राज, लिस्ट में शामिल कौन-कौन सी मूवीज?

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 10:41 AM (IST)

    Kartik Aaryan Upcoming Movies 2025 मौजूदा समय में हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की अपार सफलता को लेकर अभिनेता कार्तिक आर्यन का न ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में (Photo Credit-Jagran)
    कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
    2. लंबी है अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट
    3. भूल भुलैया 3 से अलग मुकाम पर कार्तिक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kartik Aaryan Upcoming Movies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर होने के बावजूद कार्तिक आर्यन ने खुद की खास पहचान बनाई है। इस वक्त फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की बंपर सक्सेस को लेकर अभिनेता का नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। सही मायनों में कहा जाए तो इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ने ही कार्तिक को हिंदी सिनेमा का नया सुपरस्टार बना दिया है और ऑडियंस भी उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करने लगी है। 

    इस आधार पर हम आपको कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आने वाले समय में वह किन-किन मूवीज से बॉक्स ऑफिस पर राज करते नजर आएंगे। 

    आशिकी 3 (Aashiqui 3)

    करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म आशिकी 3 का एलान टी सीरीज की तरफ से किया गया था। इतना नहीं इस मूवी का मोशन पोस्टर भी सामने आया था। इस आधार पर आशिकी 3 कार्तिक की अपकमिंग फिल्मों में शुमार है। हालांकि, इसकी अन्य कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। 

    ये भी पढ़ें- Singham Again के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहेगा अजय देवगन का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 7 बड़ी फिल्में

    पती पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2)

    साल 2019 में निर्देशक मुद्दसर अजीज की फिल्म पती पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन चिंटू त्यागी के रोल में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और ऑडियंस-क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले थे।

    हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि आने वाले समय में कार्तिक पती पत्नी और वो के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसके लिए वह इस साल के अंत में शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं। 

    कैप्टन इंडिया (Captain India) 

    काफी समय पहले कार्तिक आर्यन ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म कैप्टन इंडिया की अनाउंसमेंट की थी। डायरेक्टर हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। 

    खबरें और भी

    अनुराग बासु की फिल्म में कार्तिक आर्यन

    हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि मेट्रो इन दिनों... फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। हालांकि, उसके टाइटल और रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। माना जा रहा है कि अगले साल इस मूवी की अनाउंसमेंट की जा सकती है।

    इस डायरेक्टर संग भी कार्तिक करेंगे काम 

    आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी शानदार कॉमेडी फिल्में बनाने वाले निर्देशक राज शांडिल्य की एक अनटाइटल फिल्म को लेकर भी कार्तिक आर्यन का नाम रेस में बना हुआ है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 

    भूल भुलैया 4 (Bhool Bhulayaa 4)

    जिस तरह से भूल भुलैया के पिछले दो पार्ट्स को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है, उसके आधार पर यकीनन तौर पर निर्देशक अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन के साथ इस हॉरर कॉमेडी की चौथी किस्त यानी भूल भुलैया 4 भी ला सकते हैं। 

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की इन 5 मूवीज की कमाई रही छप्परफाड़, 6 साल में बने बॉक्स ऑफिस के 'राजा'