Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Karuppu Box Office: तृषा कृष्णन की फिल्म ने पहले ही दिन उड़ाया गर्दा, Suriya की एक्शन ड्रामा ने की धांसू ओपनिंग

    Updated: Sat, 16 May 2026 09:54 AM (GMT+05:30)

    तृषा कृष्णन और सूर्या की एक्शन ड्रामा करुप्पू (Karuppu) 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पढ़ें फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन- ...और पढ़ें

    करुप्पू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    करुप्पू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म करुप्पू (Karuppu) ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 15 मई को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली अब आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया?

    करुप्पू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    तृषा कृष्णन और सूर्या की एक्शन ड्रामा करुप्पू ने 15 मई को थिएटर्स में दस्तक दी और पहले ही दिन धांसू ओपनिंग कर डाली। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 4,891 शोज के साथ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 17.93 करोड़ रुपये रहा। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस की बात करें तो फिल्म ने 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की है। दुनियआभर में फिल्म अब तक 21.93 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

    karuppu (3)

    यह भी पढ़ें- CM विजय की परमिशन के बाद भी कैंसिल हुए तृषा की फिल्म के शोज, पैसों की तंगी ने किया 'करुप्पु' का बेड़ा गर्क?

    करुप्पू कलेक्शन डे 1- 15.50 करोड़ रुपये

    इंडिया नेट कलेक्शन- 15.50 करोड़ रुपये

    ग्रॉस कलेक्शन- 17.93 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन- 21.93 करोड़ रुपये

    इस कलेक्शन में सबसे ज्यादा कमाई तमिल में हुई जो कि 13.10 करोड़ रुपये रही और तेलुगु में 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 46.9% रही।

    karuppu (1)

    करुप्पू के बारे में

    करुप्पु (Karuppu) 2026 की एक भारतीय तमिल-भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म (Action Drama) है, जिसका निर्देशन RJ बालाजी ने किया है। इसकी पटकथा उन्होंने अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, T. S. गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार के साथ मिलकर लिखी है। Dream Warrior Pictures द्वारा निर्मित इस फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और बालाजी मुख्य भूमिकाओं में हैं; इनके साथ ही इंद्रन्स, नैटी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी फिल्म में अहम भमिका निभा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Vijay की 'स्पेशल परमिशन' के बाद क्यों कैंसिल हुए तृषा की फिल्म Karuppu के शोज? लौटाने पड़े लोगों के पैसे

    खबरें और भी