यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kesari Chapter 2 Day 18 Collection: हार मानने को तैयार नहीं केसरी 2! रेड 2 की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम
Kesari Chapter 2 Box Office अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 अब भी सिनेमाघरों में जारी है। अजय देवगन की रेड 2 की रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस जारी केसरी 2 की लड़ाई
- 18वें दिन खाता में आई इतनी रकम
- अक्की की फिल्म फैंस को खूब आई पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 18: एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर लेटेस्ट फिल्म रेड 2 धमाल मचा रही है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 दबे पांव असरदार कमाई करते हुए आगे की तरफ बढ़ रही है। रिलीज के 18वें दिन भी केसरी 2 ने हार नहीं मानी है और रेड 2 की नाक के नीचे से बड़ी रकम उड़ा दी है।
आइए जानते हैं कि रिलीज के 18वें दिन केसरी चैप्टर 2 ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है और इस फिल्म की टोटल इनकम कितनी हो गई है।
केसरी 2 ने सोमवार को चौंकाया
अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2 को बीते महीने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तीसरे वीकेंड पर बंपर नोट छापने वाली केसरी 2 की कमाई का ग्राफ सोमवार को थोड़ा गिरा जरूर है, लेकिन आंकडे़ इतने बुरे नहीं हैं, जिनकी चर्चा न की जाए। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्षय की केसरी चैप्टर 2 ने 18वें दिन करीब 1 करोड़ का कारोबार किया है।
ये भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Box Office : तीसरे रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया विस्फोट, नोटों से भरी मेकर्स की झोली
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
जो बीते दिनों की तुलना में ठीकठाक माना जा रहा है। वर्किंग डे में केसरी 2 अपना दमखम दिखा रही है और 100 करोड़ के जादुई आंकडे़ के करीब पहुंचने की भरकस कोशिश करती हुई भी नजर आ रही हैं। तीसरे सोमवार की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब इस मूवी का टोटल कलेक्शन करीब 83 करोड़ हो गया है।
केसरी चैप्टर 2 कलेक्शन ग्राफ डिटेल्स
| पहला वीक | 46.54 करोड़ |
| दूसरा वीक | 28.81 करोड़ |
| तीसरा वीकेंड | 6.10 करोड़ |
| 18वां दिन (तीसरा सोमवार) | 1.00 करोड़ |
| टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | 82.45 करोड़ |
अक्षय की 2025 की दूसरी सफल फिल्म
बीते साल कमर्शिल तौर पर अक्षय कुमार की मूवीज के लिए कुछ खास नहीं गुजरे हैं। लेकिन लगता है 2025 में अक्की का कमबैक फाइनल हो गया है। स्काई फोर्स की सक्सेस के बाद अब उनकी केसरी चैप्टर 2 भी सफलता की पटरी की तरफ चल पड़ी है और इस साल की अक्षय की दूसरी हिट बनने की कगार पर खड़ी है।