Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kesari 2 Worldwide Collection Day 11: Jaat के सिंहासन को जलाकर राख कर देगी केसरी 2! बदल गया पूरा समीकरण

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 02:30 PM (IST)

    अक्षय कुमार की सोई किस्मत बॉक्स ऑफिस पर अब जाग गई है। समीक्षकों से तारीफ पाने वाली उनकी फिल्म केसरी चैप्टर 2 इंडिया से ज्यादा दोगुनी रफ्तार से विदेशों ...और पढ़ें

    केसरी चैप्टर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Imdb
    केसरी चैप्टर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. 'जाट' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची केसरी चैप्टर 2
    2. केसरी चैप्टर 2 ने 11 दिनों में किया गजब का कलेक्शन
    3. रेड 2 के आने से पहले केसरी 2 ने सेट किया माहौल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार- अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की शुरुआत भले ही धीमी हुई हो, लेकिन अब ये फिल्म वर्किंग डेज पर भी गजब का बिजनेस कर रही है। इंडिया से ज्यादा तेज रफ्तार से खिलाड़ी कुमार की फिल्म वर्ल्डवाइड दौड़ रही है। पहले दिन 14 करोड़ का बिजनेस करने वाली इस मूवी ने महज 10 दिनों में ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 

    अक्षय कुमार की केसरी 2 ने सनी देओल की जाट से भी तेज रफ्तार में  वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब ये फिल्म जाट के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। कौन से हैं वह दो रिकॉर्ड, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल: 

    जाट का विदेशों में रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी पीछे केसरी 2 

    जाट और केसरी 2 की रिलीज में महज आठ दिन का डिफरेंस है। सनी देओल की फिल्म जहां 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई, वहीं केसरी 2 ने 18 अप्रैल को थिएटर में दस्तक दी। हालांकि, इसके बावजूद भी अक्षय कुमार की मूवी सनी देओल का इंडिया और वर्ल्डवाइड दोनों ही रिकॉर्ड तोड़कर ही मानेगी। इस फिल्म ने सोमवार को वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की, चलिए देख लेते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 Worldwide Day 7: चमक गए सितारे! विदेशों में सुनामी लाई केसरी 2, Jaat को रौंदकर बनाएगी रिकॉर्ड?

    kesari chapter 2 worldwide collection

    Photo Credit- Instagram

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसरी 2 ने 11 दिनों में सोमवार को दुनियाभर में तकरीबन 108. 5 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। अक्षय कुमार की जाट को केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 6 करोड़ रुपए और कमाने है। 

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड  108.5 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट  68.15 करोड़ रुपए
    इंडिया ग्रॉस  81.25 करोड़ रुपए
    ओवरसीज  27.25 करोड़ रुपए
    सिंगल डे इन हिंदी  2.75 करोड़ रुपए

    केसरी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 

    केसरी 2 सिर्फ जाट की कमाई का रिकॉर्ड विदेशों में ही नहीं तोड़ेगी, बल्कि इंडिया के नेट कलेक्शन में भी ये सनी देओल की फिल्म का खात्मा करने के बेहद करीब है। इंडिया में केसरी चैप्टर 2 को जाट का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 17 करोड़ का बिजनेस करना है। हालांकि, वर्ल्डवाइड तो जाट को पीछे छोड़ना केसरी 2 के लिए संभव है, लेकिन इंडिया में ये थोड़ा मुश्किल है। 

    kesari chapter 2 worldwide

    Photo Credit- Instagram

    केसरी चैप्टर 2 और जाट दोनों के ही रास्ते का रोड़ा बनने के लिए अब जल्द ही 1 मई को अजय देवगन- वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर 'रेड-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये रेड का सीक्वल है, जिसकी वजह से इसका क्रेज ऑडियंस के बीच काफी है। 

    यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 Worldwide Day 6: अब नहीं रुकेगा खिलाड़ी! विदेशों में केसरी 2 का बजा डंका, बुधवार को हुई मालामाल