यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khel Khel Mein Box Office: 'हो गया खेल या बन गई रेल', Akshay Kumar की फिल्म को मिली कितनी बड़ी ओपनिंग
Khel Khel Mein Box Office Collection अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस साल की अपनी तीसरी फिल्म खेल खेल में लेकर आ गए हैं। 15 अगस्त यानी आज से ये कॉमेडी फि ...और पढ़ें

HighLights
- आज से सिनेमाघरों में रिलीज हुई खेल खेल में
- अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म
- पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फैंस को एंटरटेन करने के लिए आ गए हैं। इस साल की अपनी तीसरी फिल्म खेल खेल में के साथ अक्की ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी है।
5 साल के बाद कॉमेडी जॉनर में अक्षय की वापसी हुई है। लेकिन क्या उनका बॉक्स ऑफिस पर भी वास्तिव तौर पर कमबैक हुआ है या नहीं आइए खेल खेल में के रिलीज के पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर डिटेल्स में जानते हैं।
खेल खेल में को कैसी मिल ओपनिंग
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने खेल खेल में का डायरेक्शन किया है। ये वही अजीज साहब हैं, जो इससे पहले हैप्पी भाग जाएगी, पति पत्नी और वो जैसी कई कॉमेडी ड्रामा मूवीज बना चुके हैं। स्त्री 2 और वेदा के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर खेल खेल में पर सबकी नजरें बनी हुई थीं कि ये फिल्म इन दोनों मूवीज का मुकाबला किस तरह से करती है।
ये भी पढ़ें- Khel Khel Mein: जिस इटैलियन मूवी का रीमेक है अक्षय कुमार की फिल्म, उसके नाम दर्ज है अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
फिलहाल जो आंकडे़ सामने आ रहे हैं वो अक्षय के फैंस की चिंता को बढ़ा सकते हैं। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की रिपोर्ट के माध्यम से खेल खेल में ने ओपनिंग डे पर करीब 5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि अक्की के स्टारडम के हिसाब से काफी माना जा रहा है।
खबरें और भी
.jpg)
15 अगस्त के छु्ट्टी के अवसर का अक्षय कुमार की खेल खेल में कोई ज्यादा फायदा नहीं उठा सकी है। लिहाजा पहले दिन फिल्म डबल डिजिट में कमाई करती नहीं दिख रही है। हालांकि, इस बात में कोई दोराय नहीं हैं कि आने वाले दिनें इस मूवी के कलेक्शन में सुधार देखने को मिल सकता है।
खेल खेल में मल्टी स्टारर मूवी
अक्षय कुमार के अलावा मुदस्सर अजीज की खेल खेल में अन्य कई फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। जिनमें वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान शामिल हैं। रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा मोबाइल अपने आप में कितने राज छुपाए हुए है, उसका एक मजेदार उदाहरण आपको फिल्म खेल खेल में देखने को मिलेगा।