Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kill Box Office Collection Day 2: 'कल्कि' की आंधी में 'किल' ने उड़ाया गर्दा, शनिवार को कमाई में आया उछाल

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 08:31 PM (IST)

    निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म किल बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टारर इस मूवी को दर ...और पढ़ें

    किल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Photo Credit: Instagram)
    किल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. दूसरे दिन राघव-लक्ष्य की फिल्म ने किया इतना बिजनेस
    2. कल्कि के आगे डटी रही कम बजट में बनी किल
    3. 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म किल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kill Box Office Collection Day 2: राघव जुयाल (Raghav Juyal) और लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) स्टारर फिल्म 'किल' (Kill) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

    ऐसे में फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। अब किल के दूसरे दिन के कलेक्शन का पूर्वानुमान भी सामने आ गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं 'कल्कि 2898 एडी' की आंधी में इस मूवी ने कितना बिजनेस किया है।

    यह भी पढ़ें: Kill Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर चला 'किल' का जादू या हो गई फुस्स? जानिए- कितना हुआ कलेक्शन?

    'कल्कि' की आंधी में 'किल' ने उडाया गर्दा

    एक तरफ सिनेमाघरों में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लगी हुई है, जो हर दिन ताबड़तोड़ कमाई करते हुए नजर आ रही है। ऐसे में जब 'किल' रिलीज हुई, तो लगा कि यह मूवी भी नाग अश्विन की फिल्म के आगे घुटने टेक देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राघव-लक्ष्य की फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

    Photo Credit: Raghav Juyal/Instagram

    शनिवार को फिल्म ने की इतनी कमाई

    अपने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली फिल्म 'किल' के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस मूवी ने दूसरे दिन 1.2 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में इस फिल्म का दूसरे दिन का फाइनल कलेक्शन 2 करोड़ तक जा सकता है और रविवार को इसके कलेक्शन में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

    खबरें और भी

    किल फिल्म की स्टार कास्ट

    निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी किल मूवी 5 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई है। इसे करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं, इस मूवी में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल के अलावा तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा में मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें: 'किल' के विलेन Raghav Juyal ने Shah Rukh Khan से की अपनी तुलना, कहा- जो उनके साथ हुआ वो...