Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kis Kisko Pyaar Karoon 2: बड़े पर्दे पर होगा कपिल शर्मा का कमबैक, धुरंधर के धमाके के बीच मिलेगी इतनी ओपनिंग?

    Updated: Thu, 11 Dec 2025 07:40 PM (GMT+05:30)

    Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection: फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के जरिए कॉमेडियन कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। आइए जानत ...और पढ़ें

    किस किसको प्यार करूं 2 प्रीडिक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    किस किसको प्यार करूं 2 प्रीडिक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. शुक्रवार को रिलीज होगी किस किसको प्यार करूं 2

    2. क्या कहता है किस किसको प्यार करूं 2 का प्रीडिक्शन

    3. धुरंधर के आगे किया टिक पाएगी कपिल शर्मा की मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Prediction: साल 2015 में आई फिल्म किस किसको प्यार करूं के जरिए बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। कपिल की कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और हिट हुई। इसके बाद वह दो और मूवीज में नजर आ चुके हैं, मगर दोनों ही फ्लॉप रही हैं। अब 10 साल बाद कपिल किस किसको प्यार करूं का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसे शुक्रवार को सिनेमाघरोंं में रिलीज किया जाएगा। 

    ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के पहले दिन किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खाता खोल सकती है। 

    किस किसको प्यार करूं 2 को मिलेगी कितनी ओपनिंग

    किस किसको प्यार करूं 2 एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। पुरानी किस किसको प्यार करूं की तरह सीक्वल को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। किस किसको प्यार करूं 2 के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

    kis kisko pyaar karoon

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection:'धुरंधर' ने वसूल लिया अपना बजट, छठे दिन दुनियाभर में कमाई से मचाया गदर

    इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि रिलीज के पहले दिन किस किसको प्यार करूं 2 कितना बिजनेस करेगी। रिपोर्ट के अनुसार और फिल्म को लेकर जो बज बना हुआ है। उसके आधार पर ओपनिंग डे पर कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2-4 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, कमाई के ये आंकड़े पूर्वानुमान हैं और इनमें फेरबदल होना तय है। 

    kis kisko pyaar karoon 2

    बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की सुनामी के दौरान अगर किस किसको प्यार करूं 2 इतनी कमाई कर लेती है तो यकीनन तौर पर ये फिल्ममेकर्स की जीत होगी। क्योंकि फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म ऐतिहासिक कलेक्शन करती नजर आ रही है। 

    खबरें और भी

    कपिल शर्मा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

    किस किसको प्यार करूं 2 से पहले हम आपको बतौर अभिनेता कपिल शर्मा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। जो इस प्रकार है-

    किस किसको प्यार करूं (2015)- 1.50 करोड़ (फ्लॉप)

    फिंरगी (2017)- 10.27 करोड़ (फ्लॉप)

    जिग्वाटो (2023)- 49.38 करोड़ (हिट)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Collection Day 7: धुआंधार निकला धुरंधर, हफ्तेभर में फिल्‍म हुई मालामाल; 7वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा