यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKBKKJ Box Office Day 6: सलमान खान की फिल्म की हालत पतली, 6वें दिन लुढ़का किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 6 किसी का भाई किसी की जान ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया। वहीं वर्क डेज में फिल्म का बिजनेस प्रभ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 6: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। वीकेंड पर शानदार कलेक्शन करने वाली KKBKKJ ने छठवें दिन निराशाजनक कलेक्शन किया है।
कई एक्टर्स ने की शुरुआत
किसी का भाई किसी की जान के साथ सलमान खान ने कई यंग एक्टर्स को मौका दिया। शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसी पॉपुलर एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया है। किसी का भाई किसी की जान की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर भाईजान के फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट था।
KKBKKJ का रिव्यू
हालांकि, रिलीज के बाद किसी का भाई किसी की जान को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म की कमाई में भी गिरावट नजर आ रही है। पहले वीकेंड के बाद से KKBKKJ का कलेक्शन लगातार लुढ़कता जा रहा है।
KKBKKJ की शुरुआती कमाई
ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन यानी 21 अप्रैल को 15.81 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दो दिनों तक लगातार फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ा।
खबरें और भी
वीकेंड पर कमाए इतने करोड़
किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन यानी शनिवार को 25.75 करोड़ और रविवार को 26.61 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही पहले वीकेंड पर फिल्म ने देशभर में 68.17 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।
मंडे टेस्ट में पास हुई फिल्म
वर्क डेज आते ही ज्यादातर फिल्मों की तरह KKBKKJ का बिजनेस भी थोड़ा प्रभावित हुआ। किसी का भाई किसी की जान ने सोमवार को 10.17 करोड़ और मंगलवार को महज 6.12 करोड़ का कलेक्शन किया।
6वें दिन लुढ़का कलेक्शन
वहीं, बुधवार को फिल्म की कमाई और गिर गई। शुरूआती आंकडों के अनुसार, KKBKKJ ने भारत में बुधवार को 5 से 6 करोड़ के बीच का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही किसी का भाई किसी की जान ने 6 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 90 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया है। फिल्म की कमाई में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन वीकेंड पर KKBKKJ के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल आ सकती है।