Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 11 करोड़ के पार, मिडिल ईस्ट में किया अच्छा व्यापार

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 06:25 PM (IST)

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Overseas Box Office Collections किसी का भाई किसी की जान फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े पलक तिवारी शहनाज गिल जैसे कई ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Overseas Box Office Collections
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Overseas Box Office Collections

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Overseas Box Office Collections: सलमान खान ने अपने फैंस को किसी का भाई किसी की जान के साथ ईदी है। हालांकि, दर्शकों से अभी तक इस फिल्म को अपेक्षा के अनुरूप प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। इस फिल्म ने भारत के मुकाबले विदेशों में कुल कमाई के मामले में अच्छा किया है।

    किसी का भाई किसी की जान की विदेशों में पहले दिन की कमाई 11 करोड़ है

    सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की विदेशों में पहले दिन की कमाई 11 करोड़ या 1.35 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसमें 15.81 करोड़ रुपये भारत के जोड़ दिए जाएं तो कुल ₹27 करोड़ होते हैं। जहां कलेक्शन के नंबर कम है। लोगों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि शुक्रवार को ईद थी और फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है और यह वीकेंड तक साढ़े 4 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।

    फिल्म ने मिडिल ईस्ट में साढ़े 6 लाख डॉलर रुपए की कमाई की है

    इस बीच, किसी का भाई किसी की जान ने ओवरसीज कलेक्शन में मिडिल ईस्ट में अच्छा व्यापार किया है। फिल्म ने शुक्रवार को साढ़े 6 लाख डॉलर रुपए की कमाई की है जोकि ओवरसीज कलेक्शन की कुल कमाई का आधे से ज्यादा है। छुट्टी का दिन होने के चलते एक्चुअल नंबर आने में देरी हो रही है। सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यह नंबर उत्साहित करने वाले नहीं हैं। हालांकि, अभी भी मेकर्स को काफी अपेक्षाएं हैं। इसके पीछे कारण यह है कि लोगों की छुट्टियां सोमवार तक है।

    यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तानी डायस्पोरा का भारी-भरकम मार्केट है

    यूनाइटेड किंगडम में भी फिल्म ने ठीक-ठाक व्यापार किया है। यहां पाकिस्तानी डायस्पोरा का भारी-भरकम मार्केट है। यहां आज और कल कमाई के नंबरों में बढ़ोतरी होने की अपेक्षा जताई गई है। फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सामान्य बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    किसी की किसी का भाई किसी की जान का शुक्रवार की कमाई का ब्रेकडाउन

    मिडिल ईस्ट - $650,000 लगभग

    नार्थ अमेरिका - $325,000

    यूनाइटेड किंगडम - $100,000

    ऑस्ट्रेलिया - $ 75,000

    यूरोप - $100,000

    शेष- $125,000

    कुल - $1.35 मिलियन

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)