यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKBKKJ Worldwide Collection: ऐश्वर्या और सलमान की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर, 200 करोड़ क्लब को लेकर मची होड़
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Worldwide Collection Day 10 किसी का भाई किसी की जान को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके है। हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म को बिजनेस बचान ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Worldwide Collection Day 10: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके है। फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की बजाय घटता जा रहा है। यहां तक कि वीकेंड पर भी KKBKKJ अपना जादू नहीं चला पाई।
बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर
रिलीज के 10 दिनों बाद भी किसी का भाई किसी की जान को बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने में मुश्किल हो रही है। इस बीच ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 भी रिलीज हो गई, जो सभी फिल्मों का कड़ी टक्कर दे रही है।
KKBKKJ का डोमेस्टिक कलेक्शन
किसी का भाई किसी की जान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार को आखिरकार 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में 10 दिन लग गए। ईद के मौके पर रिलीज हुई KKBKKJ ने ठीक-ठाक ओपनिंग की थी।
पतली हुई फिल्म की हालत
पहले वीकेंड पर भी किसी का भाई किसी की जान ने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म की हालत पतली हो गई। यहां तक कि दूसरे वीकेंड पर भी KKBKKJ ने 2 से 3 करोड़ के बीच की कमाई की।
खबरें और भी
KKBKKJ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब KKBKKJ 200 करोड़ क्बल की ओर दौड़ लगा रही है। हालांकि, यहां भी किसी का भाई किसी की जान को पन्नियिन सेल्वन 2 से मुकाबला करना पड़ रहा है।
पहले हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री
किसी का भाई किसी की जान ने पहले वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 112.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। वहीं, रिलीज के सात दिन यानी पहले हफ्ते में KKBKKJ ने दुनियाभर में 151.12 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।
10वें दिन कमाए इतने करोड़
अब किसी का भाई किसी की जान के 10वें दिन के कलेक्शन की जानकारी भी सामने आ गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, KKBKKJ ने अब तक वर्ल्डवाइड 158 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही किसी का भाई किसी की जान अब 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने की पूरी कोशिश कर रही है।
ऐश्वर्या और सलमान की टक्कर
28 अप्रैल को ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 रिलीज हुई है, जो सलमान खान की KKBKKJ को टक्कर दे रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में PS2 ने तीन दिनों में ही 110 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अगर इस रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो किसी का भाई किसी की जान के लिए बिजनेस करना मुश्किल हो जाएगा।