Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kuberaa Worldwide Collection: विदेशों में बजा कुबेरा का डंका, तीन दिन में धड़ल्ले से छाप डाले नोट

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 05:28 PM (IST)

    Kuberaa Collection: धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत साउथ फिल्म 'कुबेरा' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कमाई के मामले कुबेरा ने अपन ...और पढ़ें

    कुबेरा वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कुबेरा वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कुबेरा ने दुनियाभर में मचाई धूम

    2. तीन दिन में कर ली इतनी कमाई

    3. धनुष की फिल्म का चल गया जादू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kuberaa Worldwide Collection Day 3: साउथ सिनेमा की लेटेस्ट रिलीज कुबेरा इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। कमाई के मामले में धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस मूवी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। भारत के अलावा विदेशों में भी कुबेरा ने शानदार तरीके से कलेक्शन करके दिखाया है। 

    रिलीज के पहले तीन दिन में ही कुबैरा ने ग्लोबली धुआंधार कमाई करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद कुबेरा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े क्या हैं। 

    ग्लोबली कुबेरा ने किया कमाल

    20 जून को कुबेरा को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर ये साउथ मूवी हर किसी को अपनी कहानी से प्रभावित कर रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जो इसकी कमाई का बड़ा कारण बना है। गौर किया जाए कुबेरा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले तीन दिन में इस मूवी ने पूरी दुनिया में 87 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- Kuberaa Box Office Collection Day 2: 'सितारे जमीन पर' के आगे 'कुबेरा' की हुई चांदी, धनुष की फिल्म ने किया तगड़ा कलेक्शन

    kuberaa

    जोकि फिल्म के मेकर्स की लिए एक बड़ी राहत है। मल्टी स्टारर मूवी होने के नाते कुबेरा की कहानी काफी रोचक है, जो दर्शकों को काफी लुभा रही है। धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन के स्टारडम के दम पर ये मूवी हर किसी का ध्यान खींचती हुई थिएटर्स में कमाल दिखा रही है। 

        दिन  वर्ल्डवाइड कलेक्शन
      पहला दिन  27.50 करोड़
      दूसरा दिन  27.50 करोड़
      तीसरा दिन  32 करोड़
        कुल  87 करोड़

    इस ग्राफ से आप ये साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि धनुष की इस मूवी ने किस तरह से दुनियाभर में कमाई के सिलसिले को जारी रखा है। 

    सितारे जमीन पर को कड़ी टक्कर

    दरअसल बीते शुक्रवार को आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर के साथ कुबेरा का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला था। इसके बावजूद धनुष की मूवी ने हार नहीं मानी है और अपनी दावेदारी को सही तौर पर साबित किया है। माना जा रहा है कि ये मूवी जल्द ही ग्लोबली 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Kuberaa OTT Release: सिनेमाघरों के बाद किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धनुष की फिल्म, जानें पूरी डिटेल्स