Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kushi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कुशी' को मिली जबरदस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर कमा डाले इतने करोड़

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 08:51 AM (IST)

    Kushi Opening Day Collection समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की पॉपुलर फिल्म कुशी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। शुक्रवार को रिलीज के दिन कुशी न ...और पढ़ें

    'कुशी' ने पहले दिन की शानदार कमाई (Photo Credit-Insatgram)
    'कुशी' ने पहले दिन की शानदार कमाई (Photo Credit-Insatgram)

    HighLights

    1. 'कुशी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
    2. पहले दिन समांथा और विजय की फिल्म ने किया कमाल
    3. ओपनिंग डे पर डाला इतना कारोबार

    नई दिल्ली जेएनएन : Kushi Opening Day Box Office Collection: विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु के लिए फिल्मों के लिहाज से बीता समय काफी खराब गुजरा है। लेकिन अब साउथ सिनेमा की 'कुशी' की रिलीज के साथ ही वक्त बदलने वाला है।

    फिल्म 'कुशी' को रिलीज के पहले दिन ऑडियंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ओपनिंग डे पर इस रोमांटिक मूवी ने जबरदस्त कलेक्शन कर डाला है। आइए जानते हैं कि विजय और समांथा की 'कुशी' ने पहले दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    'कुशी' को मिली शानदार शुरुआत

    विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की 'कुशी' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को इस फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन से और हाई कर दिया है। रिलीज के पहले दिन भारी तादाद में लोग 'कुशी' को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे हैं,

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    जिसका अनुमान इस मूवी के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आसानी से लगाया जा सकता है। गौर करें 'कुशी' के पहले दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क के संभावित शुरुआती आंकड़ों के अनुसार विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की 'कुशी' ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है,

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    जोकि कलेक्शन का एक धमाकेदार आंकड़ा माना जा रहा है। ऐसे में अब ये कयास भी लग रहे हैं कि पहले वीकेंड पर ये फिल्म ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती नजर आ सकती है।

    खबरें और भी

    'कुशी' विजय और समांथा के लिए बेहद खास

    साउथ फिल्म 'कुशी' विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु के लिए बेहद खास फिल्म है। दरअसल इन दोनों कलाकारों की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित जो हुई हैं। विजय की 'लाइगर' और समांथा की 'यशोधा' और 'शांकुतलम' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं।

    अब ये साफ कहा जा सकता है कि फिल्म 'कुशी' इन दोनों के फिल्म करियर के लिए बहुत जरूर साबित हो सकती है। हर हाल में इस मूवी को शानदार कमाई करनी होगी, ताकि विजय और समांथा का स्टारडम बरकरार रह सके।