Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    L2 Empuraan Collection Day 2: ‘छावा’ पर भारी पड़ी ‘एम्पुरान’, फिल्म की कमाई सिकंदर के लिए बन सकती है आफत!

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 09:52 PM (IST)

    पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित एल 2 एम्पुरान (L2 Empuraan) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के लिए ओपनिंग डे बेहतरीन साबित हुआ। ल ...और पढ़ें

    एल 2 एम्पुरान की दूसरे दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
    एल 2 एम्पुरान की दूसरे दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. एल 2 एम्पुरान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है
    2. मोहनलाल स्टारर फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की
    3. मूवा का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम एक्शन ड्रामा फिल्म एल 2 एम्पुरान 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अच्छा प्रदर्शन किया। जबरदस्त बज के बीच थिएटर्स में उतरने का फायदा फिल्म की कमाई को जरूर मिला है। लूसिफर का दूसरा पार्ट एम्पुरान है और यह दर्शकों को थिएटर्स में खींचकर लाने में सफल साबित हुई है। 

    एम्पुरान एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी केरल के राजनीतिक माहौल को दिखाने का काम करती है। मोहनलाल का किरदार फिल्म में महत्वपूर्ण है और उन्होंने तारीफ के लायक काम किया है। खास बात है कि मूवी के डायरेक्टर पृथ्वीराज ने भी फिल्म में लीड रोल की भूमिका निभाई है। रिलीज से पहले एम्पुरान ने एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया था। पहले दिन बड़ी ओपनिंग मिलने के बाद दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

    एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, एल 2 एम्पुरान ने पहले दिन 21.5 करोड़ का कलेक्शन (L2 Empuraan Collection Day 2) किया। मलयालम फिल्म के लिए कमाई का यह आंकड़ा काफी ज्यादा है। इसके बाद अंदाजा लग गया है कि यह फिल्म बॉलीवुड की ज्यादातर मूवी के लिए रास्ते का कांटा बन सकती है। खासकर सलमान खान की सिकंदर के कलेक्शन पर मोहनलाल की फिल्म भारी पड़ सकती है।

    ये भी पढ़ें- L2 Empuraan Review: स्टाइल के चक्कर में छूट गई कहानी! रिव्यू पढ़कर Sikandar और एम्पुरान के बीच कर पाएंगे चुनाव

    Photo Credit- Instagram

    खबर लिखे जाने तक फिल्म ने दूसरे दिन 5.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। खैर, इस आंकड़े में बदलाव होना संभव है। कुल कमाई के आंकड़े की बात करें, तो मूवी ने दो दिनों में मिलाकर 27.08 करोड़ का कलेक्शन भारत में कर लिया है। वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    छावा के कलेक्शन को दी टक्कर

    43वें दिन विक्की कौशल की फिल्म ने 89 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं, मलयालम फिल्म की कमाई का आंकड़ा इससे काफी ज्यादा है। ऐसे में इतना साफ हो गया है कि छावा के सिनेमाघरों में मौजूद होने का कोई फर्क एम्पुरान को नहीं पड़ा है। 

    Photo Credit- Instagram

    रविवार यानी 30 मार्च को मोहनलाल स्टारर फिल्म का सीधा मुकाबला सलमान खान की सिकंदर से होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्म में से किसके हिस्से ज्यादा कमाई आती है। बता दें कि एआर मुरुगदास की निर्देशित सिकंदर का क्रेज भी लोगों के बीच काफी देखने को मिल रहा है। वहीं, मोहनलाल की फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि यह सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी को टक्कर दे सकती है।

    ये भी पढ़ें- L2 Empuraan Collection Day 1: ‘सिकंदर’ के रास्ते का कांटा बनी मोहनलाल की फिल्म, पहले ही दिन की तगड़ी कमाई