विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Laapataa Ladies Box Office Day 12: 'शैतान' के आगे परेशान 'लापता लेडीज', मंगलवार को बिजनेस करना हुआ मुश्किल

Published: Wed, 13 Mar 2024 08:00 AM (GMT+05:30)

मंगलवार को किरण राव की लापता लेडीज (Laapataa Ladies) का मंगल भारी रहा। फिल्म पिछले काफी दिनों से बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

'शैतान' के आगे परेशान 'लापता लेडीज', (X Image)
'शैतान' के आगे परेशान 'लापता लेडीज', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो रहा है। फिल्म को सबसे ज्यादा परेशान अजय देवगन की शैतान कर रही है। हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म 'लापता लेडीज' की जड़े काटने में लगी हुई।

'लापता लेडीज' की भले कम बजट की फिल्म है और कोई बड़ा चेहरा भी शामिल नहीं है, फिर भी कहानी की तारीफ हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन बिजनेस पर इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- Shaitaan Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में घबराया 'शैतान', लुढ़का फिल्म का बिजनेस, कमाए बस इतने करोड़

निराशाजनक रहा बिजनेस

1 मार्च को रिलीज हुई 'लापता लेडीज' ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। हालांकि, कमाई अब तक 12 करोड़ भी नहीं हो पाई है। गिरते- पड़ते ही सही, लेकिन 'लापता लेडीज' कमाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म अपना बिजनेस बढ़ा लेती है, लेकिन वर्क डेज में मामला खराब हो जाता है।

वीकेंड पर बढ़ा बिजनेस

'लापता लेडीज' ने रिलीज के पहले हफ्ते में लगभग 6 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, अब फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें, तो शुक्रवार को कमाई 60 और शनिवार को 95 लाख रही। वहीं, रविवार को आगे बढ़ते हुए 'लापता लेडीज' ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया।

12 दिनों कमाए कितने करोड़

दूसरे सोमवार को 'लापता लेडीज' की कमाई धड़ाम हो गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार,  फिल्म ने सेकेंड मंडे टेस्ट में 30 लाख का बिजनेस किया। अब मंगलवार के कलेक्शन की बात करें, तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने लगभग 33 लाख कमाए है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में 'लापता लेडीज' ने 9.38 करोड़ के करीब का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 'जुम्मा-चुम्मा' का हुक स्टेप देख भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, वल्गर बता डांस से कर दिया था इंकार, जानें फिर कैसे हुआ शूट?

'लापता लेडीज' की स्टारकास्ट

'लापता लेडीज' का डायरेक्शन किरण राव ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया है, जबकि जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है। रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने 'लापता लेडीज' में लीड रोल निभाए हैं।   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।