Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leo Box Office Collection: 'लियो' पर हुई बंपर नोटों की बरसात, पहले ही दिन 'Jailer और Gadar 2' को छोड़ा पीछे

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 09:21 AM (IST)

    Leo Box Office Collection Day 1 साउथ फिल्म लियो की रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में गुरुवार को सुपरस्टार थलापति विजय की लियो ...और पढ़ें

    लियो को बॉक्स ऑफिस पर मिली बंपर शुरुआत (Photo Credit-Instgram)
    लियो को बॉक्स ऑफिस पर मिली बंपर शुरुआत (Photo Credit-Instgram)

    HighLights

    1. ओपनिंग डे पर 'लियो' ने कमाल का प्रदर्शन
    2. 'गदर 2' और 'जेलर' से आगे निकली 'लियो'
    3. विजय थलापति की मूवी ने पहले दिन किया कमाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vijay Thalapathy Leo Day 1 Box Office Collection: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की मोस्ट अवेटेड मूवी 'लियो' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। लंबे समय से फैंस इस फिल्म के की रिलीज के लिए बेकरार थे। ऐसे में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए विजय 'लियो' लेकर आए हैं।

    डायरेक्टर लोकेश कनगराज की 'लियो' से ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की उम्मीद थी, आलम ये है कि 'लियो' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े कुछ ऐसे ही कहानी बयां कर रहे हैं।

    ओपनिंग डे पर 'लियो' ने कमाल का प्रदर्शन

    बीते दिनों से 'लियो' की रिलीज को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, कई ट्रेड एनालिस्टों के अनुसार ये दावा किया जा रहा था कि विजय थलापति की 'लियो' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड शुरुआत करेगी। अब गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ है, सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार सुपरस्टार विजय थलापति की 'लियो' ने पहले दिन 68 करोड़ का ताबडतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है।

    लियो की कमाई का ये आंकड़ा पूर्वानुमान है। लेकिन इस आंकडे़ से ये साफ जाहिर होता है कि रिलीज के पहले दिन विजय का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला है। 'लियो' के ओपनिंग डे कलेक्शन के ये आंकड़े सभी भाषाओं में हैं। 'लियो' की इस बंपर शुरुआत के जरिए विजय थलापति ने ये साबित कर दिया है कि ऐसे ही उन्हें साउथ सिनेमा का सबसे चहेता कलाकार नहीं माना जाता है।

    'गदर 2' और 'पठान' से आगे निकली 'लियो'

    रिलीज के पहले दिन 68 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली 'लियो' ने रजनीकांत स्टारर 'जेलर' जैसी कई साउथ फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड फिल्मों के आधार पर देखा जाए तो

    खबरें और भी

    'लियो' ओपनिंग डे की कमाई की तुलना में सनी देओल स्टारर गदर 2 (Gadar 2) और शाह रुख खान की इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान (Pathan) से आगे निकल गई है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'गदर 2' ने पहले दिन 40 करोड़ और 'पठान' 57 करोड़ का कलेक्शन किया था।

    ये भी पढ़ें- Leo Twitter Review: सुपरस्टार विजय थलापति के फैंस को लगा झटका, 'लियो' देखने से पहले पढ़ लें ये ट्विटर रिव्यू?