Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leo Worldwide Collection: लियो के इस ख्वाब को पूरा होने देगी 'Tiger 3'? संजय-विजय की फिल्म ने अब तक कमाया इतना

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 10:42 AM (IST)

    Leo Worldwide Collection Day 22 थलापति विजय और संजय दत्त की फिल्म लियो वर्ल्डवाइड काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने महज 22 दिनों के अंदर ही अपन ...और पढ़ें

    लियो ने 22 दिनों में वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई/ फोटो- Imdb
    लियो ने 22 दिनों में वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. लियो के इस ख्वाब पर पानी फेर सकती है टाइगर 3
    2. 'जेलर' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर है लियो
    3. वर्ल्डवाइड थलापति विजय- संजय दत्त की मूवी की रफ्तार है तेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Leo Worldwide Collection: सलमान खान की टाइगर 3 की रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर लियो का राज चल रहा है। थलापति विजय की ये मूवी लगातार शानदार बिजनेस कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'लियो' का जादू दुनियाभर की ऑडियंस पर चल चुका है।

    रिलीज के 22 दिन बाद भी वर्ल्डवाइड इस फिल्म की अच्छी कमाई चालू है। 21 दिनों में 584 करोड़ का दुनियाभर में बिजनेस करने वाली थलापति विजय और संजय दत्त की इस फिल्म ने गुरूवार तक काफी अच्छा बिजनेस किया। जल्द ही ये फिल्म रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के रिकॉर्ड को तोड़ती हुई नजर आ सकती है।

    लियो ने वर्ल्डवाइड 22 दिनों में की है इतनी कमाई

    ओरिजनली तमिल भाषा में बनी फिल्म 'लियो' में थलापति विजय डबल रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं उनके सामने फिल्म में संजय दत्त विलेन बनकर उनके सामने खड़े हैं। दुनियाभर में पहली बार दो सुपरस्टार्स की ये साझेदारी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

    यह भी पढ़ें: Leo Worldwide Collection: ओवरसीज में बजा 'लियो' का डंका, वर्ल्डवाइड इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियो ने गुरूवार तक वर्ल्डवाइड लगभग 22 दिनों में 587 करोड़ की कमाई कर ली है। सिंगल डे पर इस मूवी ने दुनियाभर में 3 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। आपको बता दें कि साल 2023 में 'जवान' के बाद 'लियो' एक ऐसी इंडियन फिल्म है, जिसने ओवरसीज सबसे ज्यादा कमाई की है। Leo ने ओवरसीज अब तक 194.14 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    लियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22 डेज 

    लियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 587 करोड़ रुपए
    लियो ओवरसीज कलेक्शन 194.14 करोड़ रुपए 

    लियो गुरूवार कलेक्शन 

    3 करोड़ रुपए

    जेलर का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए चाहिए बस इतने करोड़

    लियो जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का रिकॉर्ड तोड़ सकती थी। जेलर का लाइफटाइम कलेक्शन 605 करोड़ के आसपास का हुआ था। थलापति विजय की लियो को इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तकरीबन 18 से 20 करोड़ की कमाई दुनियाभर में और करनी है।

    हालांकि, अब सलमान-कटरीना कैफ की टाइगर 3 सिनेमाघरों में 12 नवंबर को आ रही है। ये फिल्म भी दुनियाभर में रिलीज हो रही है। टाइगर 3 के आने से लियो की रफ्तार में आने वाले समय में फर्क पड़ता दिख सकता है, जिससे हो सकता है कि 'जेलर' तक पहुंचने में लियो को काफी समय लग जाए।

    यह भी पढ़ें: Leo Box Office Collection Day 21: लियो की रफ्तार को रोकना हुआ मुश्किल, बुधवार को भी कमाई से मचाया 'गदर'