Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSD 2 Collection Day 1: बोल्डनेस की भरमार 'एलएसडी 2' का पहले दिन हुआ क्या हाल, ओपनिंग डे पर इतने अमाउंट से खोला खाता?

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 08:12 AM (IST)

    2010 में आई राजकुमार राव की लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू मूवी एलएसडी ने उनके करियर को उड़ान देने के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में उनके कदम भी मजबूत किए। अब ...और पढ़ें

    'एलएसडी' फिल्म. फोटो क्रेडिट- बालाजी मोशन पिक्चर्स इंस्टाग्राम
    'एलएसडी' फिल्म. फोटो क्रेडिट- बालाजी मोशन पिक्चर्स इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। LSD 2 Box Office Collection Day 1: मनोरंजन जगत में इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्मों ने थिएटर्स में दस्तक दी है। एक्शन फिल्मों के जॉनर के बीच कुछ रोमांटिक और लीक से हटकर एक सच को दिखाती मूवीज ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है।

    बोल्ड कंटेंट से भरी 'एलएसडी 2' फिल्म रिलीज

    इस महीने की शुरुआत में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई। फिल्म टिकट विंडो पर एक रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके मुकाबले उसी दिन सिनेमाघरों में आई अजय देवगन की 'मैदान' एवरेज कलेक्शन के साथ आगे बढ़ रही है। इन दो बड़ी फिल्मों के बज के बीच 19 अप्रैल को बोल्ड कंटेंट से भरी 'एलएसडी 2' ने थिएटर्स में एंट्री ली।

    'एलएसडी 2' ने ली इतनी ओपनिंग

    फिल्म के पहले पार्ट की सक्सेस के बाद मेकर्स ने दूसरा पार्ट रिलीज किया है। मूवी को रिलीज करने से पहले जमकर प्रमोट किया गया। उर्फी जावेद ने 'एलएसडी 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं, ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बोनिता राजपुरोहित की भी ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। 

    इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 15.65 करोड़ से ओपनिंग ली थी। 'मैदान' ने 2.6 करोड़ से टिकट विंडो पर शुरुआत की थी। अगर इन मूवीज के मुकाबले 19 अप्रैल को रिलीज हुई 'एलएसडी 2' का ओपनिंग कलेक्शन देखें, तो फिल्म ने 15 लाख से खाता खोला है। यह सैकनिल्क द्वारा दिए गए शुरुआती अनुमान के आंकड़े हैं। 

    खबरें और भी

    मल्टीपल स्टोरीज को दिखाती है फिल्म 'एलएसडी 2'

    दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी 'एलएसडी 2' मल्टीपल स्टोरीज को दिखाती एक फिल्म है। एक में रियलिटी शो में 'ट्रांसजेंडर' की टीआरपी बढ़ने के किस्सों की कहानी दिखाई जाती है। दूसरी में मेट्रो के लिए सेवाएं प्रदान करने वाली एक एजेंसी में काम करने वाली एक और ट्रांसजेंडर, उसके आशिक और उसकी बॉस की है। तीसरी कहानी में आकर वर्चुअल रियलिटी और इसके मूल किरदार न्यूडिटी की हद को पार कर देते हैं।

    यह भी पढ़ें: LSD 2 Review: लाइक, शेयर और डाउनलोड की दुनिया में इंटरनेट का स्याह पक्ष दिखाती है 'एलएसडी 2'