Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahavatar Narsimha Collection Day 2: 'महावतार नरसिम्हा' बनेगी 'सैयारा' का काल? शनिवार को कलेक्शन में बड़ा उछाल

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 11:17 PM (GMT+05:30)

    सैयारा के बॉक्स ऑफिस पर तूफान के बीच हाल ही में 25 जुलाई को महावतार नरसिम्हा थिएटर में रिलीज हुई है। ये फिल्म विष्णु भगवान के 10 अवतार पर में से एक पर ...और पढ़ें

    महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Instagram
    महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सैयारा को टक्कर देने आया महावतार नरसिम्हा
    2. 2 दिनों में महावतार नरसिम्हा का हुआ इतना कलेक्शन
    3. महावतार नरसिम्हा को मिल रहा है दर्शकों का प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कांतारा' के निर्माता होम्बले फिल्म्स एक बार फिर ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसने दर्शकों के दिलों पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। बीते दिन उनकी फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' थिएटर में रिलीज हुई है, जिसे IMDB ने सैयारा से भी अधिक 9.8 की रेटिंग दी है। 

    विष्णु भगवान के चौथे अवतार पर बनी 'महावतार नरसिम्हा' को समीक्षकों से खूब वाहवाही मिली थी, लेकिन क्या ये फिल्म ऑडियंस को थिएटर तक खींचकर लाने में सफल हुई। सैयारा की आंधी में एनिमेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना पाई, चलिए देखते हैं फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ तक की कमा पाई है। 

    'सैयारा' को सिंहासन से उतारेगा 'महावतार नरसिम्हा'? 

    एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। ये फिल्म कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में थिएटर में लगी। साउथ से ज्यादा बॉलीवुड ऑडियंस के बीच इस फिल्म को लेकर क्रेज है। मूवी ने जहां पहले दिन हिंदी में 1.3 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं शनिवार को मूवी के कलेक्शन में एक बड़ा उछाल देखने को मिला। 

    यह भी पढ़ें- Saiyaara नहीं, ये है 2025 की मोस्ट रेटेड मूवी, IMDb ने दे डाली 9.8 रेटिंग... कमाई में भी उड़ा दिया गर्दा

    Photo Credit- Instagram

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंदी में दो दिनों के अंदर 4.55 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। शनिवार को हिंदी में फिल्म का कलेक्शन तकरीबन 3.25 करोड़ के आसपास हुआ है, जोकि आगे 'सैयारा' के लिए खतरा बन सकता है। 

    खबरें और भी

    साउथ की भाषाओं में 'महावतार नरसिम्हा' की टोटल कमाई 

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां हिंदी भाषा में मूवी ने अच्छी कमाई की है, तो वहीं साउथ की सभी भाषाओं में महावतार नरसिम्हा की रफ्तार काफी धीमी है। कन्नड़ में जहां इस फिल्म ने दो दिनों में महज 18 लाख रुपए कमाए, तो वहीं तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 2 डेज में सिर्फ 1.50 करोड़ तक का हुआ है। 

    Photo Credit- Instagram

    इसके अलावा तमिल में फिल्म ने 2 दिन में 9 लाख रुपए कमाए हैं, तो वहीं मलयालम में फिल्म की कमाई 4 लाख तक की हुई है। मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में टोटल 2.1 करोड़ का कलेक्शन किया है। महावतार नरसिम्हा भले ही और भाषाओं में स्लो हो,लेकिन हिंदी में फिल्म 'सैयारा' को टक्कर देने के लिए कमर कस रही है।

    यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha X Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमेटेड माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म, फैंस बोले- 'मास्टरपीस'