Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 17 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' ने जड़ा कमबैक का गोल, 17वें दिन बदला कलेक्शन का पूरा समीकरण

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 10:14 PM (IST)

    Maidaan Day 17 Box Office Collection फिल्म मैदान रिलीज के दो सप्ताह क समय पूरा चुकी है लेकिन अभी भी कमाई के मामले में अजय देवगन (Ajay Devgn) की ये फिल ...और पढ़ें

    मैदान की कमाई में आया उछाल (Photo credit-X)
    मैदान की कमाई में आया उछाल (Photo credit-X)

    HighLights

    1. मैदान ने 17वें दिन छापे इतने करोड़
    2. अजय देवगन की फिल्म ने किया कमाल
    3. अचानक से बदला समीकरण

    एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। Maidaan Box Office Collection Day 17: शैतान फिल्म के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने फैंस के लिए स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान लेकर आए। सिनेमाघरों में बीते दो सप्ताह से ज्यादा समय से मैदान जारी है, हालांकि शैतान (Shaitaan) की तुलना में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फीकी साबित हुई है। 

    लेकिन रिलीज के 17वें दिन एक बार फिर से डायरेक्टर अमित शर्मा की मैदान (Maidaan) की कमाई में फेरबदल देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को इस मूवी ने कितना कारोबार कर लिया है। 

    मैदान ने 17वें दिन छापे इतने नोट

    पिछले रविवार के बाद मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में मामले में उतनी बड़ी छाप बेशक नहीं छोड़ी है, लेकिन एक निरंतरता के साथ फिल्म ने लगातार औसतन कारोबार कर के दिखाया है। जिसकी वजह से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां से ज्यादा मैदान को दर्शकों ने पसंद किया है। 

    गौर किया जाए मैदान के 17वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन की मैदान ने शनिवार को करीब 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है, जो पिछले 5 दिनों की तुलना में बहुत ज्यादा है। 17वें दिन की कमाई को जोड़ने से अब मैदान का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40.85 करोड़  हो गया है।

    रुसलान की रिलीज से नहीं पड़ा असर

    इस शुक्रवार को अभिनेता आयुष शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रुसलान सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसा माना जा रहा था कि रुसलान के आने से अजय देवगन की मैदान की कमाई पर असर पड़ेगा। 

    खबरें और भी

    लेकिन जिस तरह से रिलीज के 17वें दिन मैदान ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर दिखाया है, उससे ये साफ कहा जा सकता है कि मैदान पर आयुष की मूवी से कोई खास फर्क नहीं पड़ा है और उससे कहीं अच्छा कारोबार कर दिया है। 

    ये भी पढे़ं- Maidaan Day 15 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' ने लिया यूटर्न, 15वें दिन कर डाला शॉकिंग कलेक्शन